Corona Update: चार दिनों की गिरावट के बाद कोरोना ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,542 नए मामले सामने आए हैं। बुधवार को सरकार की तरफ से जारी किये गए आंकड़ों को मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 10,542 नए केस मिले हैं। वहीं इन नए मामलों के चलते अब देशभर में एक्टिव मरीजों की संख्या 63,562 हो गई है। देश में चार दिन की गिरावट के बाद आज यानी 19 अप्रैल को कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। 18 अप्रैल को कोरोना के कुल 7,633 मामले दर्ज किए गए थे।
27 लोगों की गई जान
कोरोना वायरस से बीते 24 घंटे में 27 ने अपनी जान गंवा दी है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। यहां 6 लोग कोरोना के चलते मरे। दिल्ली में पांच लोगों की जान गई है। छत्तीसगढ़ में चार, कर्नाटक में तीन, हिमाचल में दो, राजस्थान में दो मौतें हुई हैं। केरल, पुडुचेरी, पंजाब,तमिलनाडु और यूपी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई थी।
दिल्ली में आए 1500 से ज्यादा केस
देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1 हजार 537 नए केस आए। इस दौरान 5 लोगों की कोविड से जान गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कुल 360 लोग अस्पताल में भर्ती है। वहीं सोमवार को यहां 1,017 नए मामले सामने आए थे। वहीं, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 949 कोरोना के नए मामले आए हैं। वहीं इस दौरान 6 मरीजों की कोविड से मौत हो गई।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
14 mins agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
1 hr agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
2 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
4 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
4 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
5 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
6 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines