नई दिल्ली: कोरोना वायरस फिर से डराने लगा है। विदेश के आने वाले नागरिकों की भारत में रैंडम टेस्टिंग की जा रही है। भारत में अब तक 10 विदेशी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बिहार के गया एयरपोर्ट पर बैंकॉक के 3 और म्यांमार के एक शख्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर म्यांमार से आए 4 विदेशियों कोरोना पॉजिटिव मिले। उधर कोलकाता में भी दो विदेशी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।
कोलकाता एयरपोर्ट पर मिले दो मरीज
कोलकाता एयरपोर्ट पर भी 2 कोविड पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। सूत्रों ने सोमवार को कहा कि एक ब्रिटिश नागरिक सहित विदेश से लौटे दो लोगों ने कोलकाता हवाईअड्डे पर कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। ब्रिटिश पासपोर्ट वाली महिला यात्री कुआलालंपुर से कोलकाता आई थी। दूसरा यात्री, एक पुरुष, दुबई से आया था। वह बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है और सोमवार को लौटा था।
और पढ़िए – देश में मिले कोरोना के 236 नए मामले, 2 की मौत
न्यूज एजेंसी एएनआई ने कोलकाता एयरपोर्ट के सूत्रों के हवाले से बताया कि दोनों सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।
24 घंटों में देश कोरोना के 196 नए मामले सामने आए
बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 196 नए मामले सामने आए हैं। जबकि कोरोना संक्रमण की वजह से दो व्यक्ति मौत की खबर है। इससे पहले रविवार को देश में कोरोना संक्रमण के 236 नए मामले सामने आए थे। जबकि 2 लोगों की जान गई थी। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 40 की कमी दर्ज की गई है।
और पढ़िए – Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 196 नए केस, 2 की मौत
चीन की श्मशानें लाशों से पटी
चीन में कोरोना ने कहर बरपा दिया है। हर दिन हजारों लोग की जान कोरोना के चलते जा रही है। जो तस्वीरें आ रही हैं वो डरावनी हैं। चीन में कोविड -19 की नई लहर के कारण अस्पताल और मुर्दाघर लाखों मरीजों से भर गए हैं। एक दिन में तीन करोड़ 70 लाख कोरोना संक्रमित मिलने के बाद चीन सरकार ने आधिकारिक आंकड़ों को जारी करने पर रोक लगा दी है। चीन में शनिवार को एक दिन के अंदर आठ हजार चीनी नागरिकों ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ा। इसके पहले 21 दिसंबर को सबसे ज्यादा 10 हजार 700 लोगों की मौत हुई थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
13 mins agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
50 mins agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
1 hr agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
5 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines