नई दिल्ली: दुनिया के कई देशों में कोरोना विस्फोट हुआ है। चीन में बढ़े मामले के बाद इसका फैलाव तेजी से हो रहा है। अमेरिका और जापान में भी कोरोना के मरीजों में बढ़ोतरी आई है। पिछले 24 घंटे में दुनिया भर में 5.37 लाख कोरोना के केस मिले हैं। वहीं 1396 लोगों की जान इस दौरान गई है।
अमेरिका में एक दिन में 50 हजार से ज्यादा केस आए हैं। जापान में सबसे ज्यादा केस मिले हैं। चीन के कई शहर के हालात खराब हो गए हैं। कोरोना के मरीजों से अस्पताल पट गए हैं। हालत ये हो गए हैं कि अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए जगह नहीं बची है।
इधर भारत में कोरोना को लेकर मीटिंग का दौर जारी है। आज राज्यों के साथ कोरोना के हालात पर चर्चा होगी। भारत में पिछले 24 घंटे में 145 केस मिले हैं। हालांकि, इस दौरान किसी की जान नहीं गई है। वहीं, जापान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2.06 लाख केस मिले हैं। वहीं, 296 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में भी 50 हजार से ज्यादा केस मिले हैं। फ्रांस में 54,613, ब्राजील में 44,415, साउथ कोरिया में 88,172 और सबसे ज्यादा जापान में 206,943 केस आए हैं।
WHO ने कहा कि कोरोना की मौजूदा लहर के चलते चीन में अस्पताल भर गए हैं। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम गेब्रेयेसस ने कहा कि चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों की खबरों को लेकर बेहद चिंतनीय है।
चीन लगातार आंकड़े छिपा रहा है। WHO के इमरजेंसी चीफ डॉ. माइकल रेयान ने कहा कि चीन में कोरोना के कम केस रिपोर्ट हो रहे हैं। लेकिन वहां ICU भरे पड़े हैं. चीन को सही जानकाकी देनी चाहिए। चीन के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में बुधवार को 3,030 केस मिले हैं। जबकि किसी की जान नहीं गई है।
संबंधित खबरें
115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
51 mins agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
2 hrs agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
2 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
2 hrs ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
2 hrs ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
11 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
11 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
13 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines