Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) का भारत में एकबार फिर खौफ बढ़ने लगा है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इससे पहले देश में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा था लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने लगी है। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी पिछले 7 हफ्तों से लगातार बढ़ रही है। पिछले कई दिनों से देश में 500 से भी ज्यादा कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के करीब 1000 से भी ज्यादा नए केस समाने आए हैं। 129 दिन बाद यह पहला मौका है जब एक दिन में 1000 या इससे अधिक मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।
24 घंटे में कोरोना के 1071 नए केस आए
पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से कोरना (Corona Update) के मामलों में तेजी देखी जा रही है। कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में बड़ी उछाल दर्ज की गई। देश में आज कोरोना के 1071 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से ती लोगों की मौत की खबर है। मरने वालों में एक-एक राजस्थान और महाराष्ट्र और एक मामला केरल से है। इससे पहले पिछले दिन शनिवार को देश में कोरोना के 843 नए मामले आए थे, जबकि इस दौरान 4 लोगों की मौत हुई थी। यानी कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के 228 नए केस सामने आए हैं।
एकबार फिर डराने लगा है कोरना
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (19 March 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 1071 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 4 व्यक्ति की मौत की खबर है। वहीं इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को 542 लोग मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 5915 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 526 की तेजी दर्ज की गई है।
देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,46,95,420 हुई
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 95 हजार 420 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 41 लाख 58 हजार 703 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 802 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)
अभी कुल एक्टिव केस- 5 हजार 915
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 95 हजार 420
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 58 हजार 703
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 802
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.80 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.64 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
SIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
6 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
7 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
9 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
13 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
16 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
18 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
19 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
20 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: जंतर मंतर पर हुए आज के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के करीब 15 जवान घायल
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines