Corona Update: कोरोना वायरस फिर से डराने लगा है। देश में लगभग 8 महीने बाद कोरोना के नए केस 10 हजार के पार हो गए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 10 हजार 158 नए केस सामने आए हैं। इससे पहले 24 अगस्त को 10 हजार 725 मामले आए थे। 11 अप्रैल के मुकाबले 12 अप्रैल को कोरोना के मामलों में काफी तेजी से उछाल देखा गया है। इससे एक दिन पहले देश में कुल 7,830 मामले सामने आए थे।
ये लगातार दूसरा दिन है जब नए केस में दो हजार से ज्यादा का इजाफा हुआ है। सोमवार को 5 हजार 676 केस आए थे, जबकि मंगलवार को 7 हजार 830 मामले सामने आए थे। राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,149 नए मामले सामने आए हैं. यहां पॉजिटिविटी रेट 23.8 प्रतिशत हो गया है. बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली एम्स ने सभी अस्पताल कर्मचारियों के लिए मास्क का उपयोग अनिवार्य कर दिया है।
और पढ़िए – India Corona Update : भारत में खतरनाक होता जा रहा कोरोना! 7 महीने बाद फिर एक्टिव केस 40,000 के पार
10-12 दिनों तक मामले बढ़ते रह सकते हैं
देश में एक्टिव मामले 44 हजार 998 हो गए हैं। इससे पहले 10 सितंबर 2022 को 45 हजार 365 एक्टिव केस थे। विशेषज्ञों ने कहा कि अगले 10-12 दिनों तक मामले बढ़ते रह सकते हैं, लेकिन उसके बाद ये कम हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि भले ही मामले बढ़ रहे हैं, अस्पताल में भर्ती कम है और कम रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कोविड मामलों में मौजूदा वृद्धि XBB.1.16 द्वारा संचालित हो रही है, जो कि ओमिक्रॉन का एक सब-वैरिएंट है।
और पढ़िए – Corona Update: देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 37000 के पार, 24 घंटे में 21 मरीजों की मौत
केरल से मिले सबसे ज्यादा केस
केरल एक बार फिर से हॉटस्पॉट बन रहा है। केरल में सबसे ज्यादा 3420 नए केस मिले हैं। दिल्ली में बुधवार को 1149 नए केस आए और एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। वहीं बुधवार को महाराष्ट्र में 1115 नए के आए वहीं 9 लोगों की मौत हो गई।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
2 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
4 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
6 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
6 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
7 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
8 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
9 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
9 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines