MLA Gopal Mandal Comment On PM Modi: अकसर लोग बोलने से पहले सोचते नहीं कि वे क्या बोल रहे हैं और किसके बारे में बोल रहे हैं? खासकर राजनेता शब्दों की मर्यादा भूल जाते हैं। ऐसा ही कुछ बिहार के विधायक गोपाल मंडल के साथ हुआ है। उन्होंने एक विवादित बयान दिया है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हैं। उनके बोल ऐसे बिगड़े कि वे भूल गए कि सामने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।
बिहार के भागलपुर की गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने प्रधानमंत्री मोदी को राक्षस बता दिया। उन्होंने कहा कि हम PM मोदी के विरोधी नहीं हैं, लेकिन वे राक्षस हैं। वे एक दिन सभी को निगलकर डकार मार लेंगे। वे अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी जैसे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैंने आज तक PM मोदी का नाम नहीं सुना, आखिर है कौन मोदी? यह सुनकर भाजपाई भड़क गए।
नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाओ
गोपाल मंडल ने कहा कि अगर भाजपा को हराना है तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाना बहुत जरुरी है। नीतीश कुमार को सिर्फ कन्वीनर बनाने से काम नहीं चलेगा। उनको प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाकर ही I.N.D.I.A. गठबंधन भाजपा का मुकाबला कर पाएगा। नीतीश कुमार को देश का बच्चा-बच्चा जानता है। उन्होंने देशभर में घूम-घूमकर सभी छोटे-बड़े नेताओं को एकजुट किया। वह आज तक विवादों में नहीं आए।
राहुल गांधी को विद्वान आदमी बताया
बिहार से जदयू विधायक ने राहुल गांधी को विद्वान आदमी बताया। उन्होंने कहा कि I.N.D.I.A. गठबंधन में प्रधानमंत्री पदी के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम आगे कर दिया है। कौन जानता है खड़गे को? अच्छा होता, अगर राहुल गांधी को उम्मीदवार बनाया जाता। उनको लोग जानते है। गांधी परिवार राजनीति में सबसे पुराना है। वह काफी मेहनत कर रहे हैं। देशभर में पैदल यात्रा कर रहे हैं। पढ़े-लिखे, विद्वान आदमी हैं।
विधायक की I.N.D.I.A. गठबंधन को चेतावनी
विधायक गोपाल मंडल ने I.N.D.I.A. गठबंधन को चेतावनी भी दी। उन्होंने गठबंधन से कहा कि भाजपा से जीतना आसान नहीं है। अगर इस बार भी भाजपा चुनाव जीत गई तो देश बर्बाद हो जाएगा। नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए बिना गठबंधन चुनाव नहीं जीत पाएगा। नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ोगे तो जीत के आसार ज्यादा है। गठबंधन जीता तो देश और देशवासियों के लिए अच्छा होगा।
संबंधित खबरें
'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
1 hr agoइंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
2 hrs agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
4 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
5 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
6 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
7 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
7 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
7 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
8 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines