Jaipur-Mumbai Train Firing: राहुल पांडेय, मुंबई; जयपुर ट्रेन में जीआरपी के कांस्टेबल चेतन सिंह के चार लोगों की हत्या करने वाले मामले में शनिवार को मुंबई जीआरपी ने आरोपी की पत्नी से करीब 11 घंटे पूछताछ की। जानकारी के अनुसार, चेतन की पत्नी रेणु सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ खत्म होने के साथ ही आरोपी की पत्नी के बयान को लिखित तौर पर दर्ज किया जाएगा।
यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें – इंडियन स्टूडेंट्स की कनाडा उड़ान को जोर का झटका, 3 हजार के दाखिले पर लटकी तलवार
बयान बदलकर गुमराह कर रहा है चेतन
सुबह 11 बजे बेहद कड़ी सुरक्षा घेरे में रेणु मुंबई के बोरीवली जीआरपी दफ्तर पहुंचीं। जहां पति चेतन सिंह को लेकर कई तरह के सवाल जवाब किए गए। जीआरपी सूत्रों के मुताबिक, आरोपी चेतन सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। वह बार-बार बयान बदलकर जीआरपी को गुमराह कर रहा है।
न्यूरोलॉजिस्ट से चल रहा था ट्रीटमेंट
सूत्रों ने बताया कि आरोपी का एक न्यूरोलॉजिस्ट से ट्रीटमेंट चल रहा था जिसकी मेडिक्ल डिस्क्रिप्शन भी सामने आ चुकी है। रेणु से पहले जीआरपी ने अकेले पूछताछ की। उसके बाद आरोपी चेतन सिंह और पत्नी रेणु सिंह को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करवाई गई। चेतन सिंह के इलाज और मानसिक अस्थिरता को लेकर रेणु से कई सवाल किए गए।
चार लोगों की हत्या का आरोप
बता दें कि आरपीएफ कांस्टेबल चेतन सिंह ने बीते सोमवार को जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में अपने सीनियर ASI टीकाराम मीना समेत चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तीनों मृतकों की पहचान सैयद सैफुल्लाह, अब्दुल कादिर मोहम्मद और असगर शेख के रूप में की गई। पुलिस इस मामले में 15 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। इनमें पुलिस अधिकारी और ट्रेन के यात्री शामिल हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
UP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
42 mins agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
1 hr agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
2 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
3 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
3 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
4 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
5 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
5 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines