---विज्ञापन---

देश angle-right

सुरक्षा के लिए धमकी वाली साजिश? संजय राउत मामले में आया नया ट्विस्ट

राहुल पांडे, मुंबई: शिवसेना उद्धव गुट के वरिष्ट नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत धमकी मामले में नया ट्विस्ट सामने आया है। धमकी मामले में मुंबई पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चार लोगों में से एक कि पहचान मयूर शिंदे के रूप में हुई है। मयूर शिंदे संजय राउत […]

---विज्ञापन---

राहुल पांडे, मुंबई: शिवसेना उद्धव गुट के वरिष्ट नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत धमकी मामले में नया ट्विस्ट सामने आया है। धमकी मामले में मुंबई पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चार लोगों में से एक कि पहचान मयूर शिंदे के रूप में हुई है। मयूर शिंदे संजय राउत के छोटे भाई सुनील राउत का करीबी बताया जा रहा है। कहा जा रहा है संजय राउत की सुरक्षा बढ़ाई जाए इसके लिए धमकी वाली साजिश रची गई थी।

मुंबई पुलिस के सूत्रों की माने तो मयूर शिंदे ने अपने साथी से सुनील राउत के नंबर पर फोन कर दोनों भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मयूर शिंदे को गिरफ्तार कर मुलुंड कोर्ट में पेश किया जहां अदालत ने 19 तारीख तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

---विज्ञापन---

भाजपा ने की कार्यवाई की मांग

मयूर शिंदे की गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता पार्टी संजय राउत पर हमलावर हो गई है। भाजपा ने राउत को झूठा आदमी बताते हुए उनके गिरफ्तारी की मांग की है। भाजपा विधायक प्रसाद लाड़ ने राउत पर मुंबई पुलिस से धोखाघड़ी का मामला दर्ज करने की मांग की है।

फोन पर मिली थी जान से मारने की धमकी

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले संजय राउत के छोटे भाई सुनील राउत के मोबाइल फ़ोन पर धमकी भरा कॉल आया था। सुनील राउत से कहा गया था कि राउत मीडिया के सामने जाकर सरकार के खिलाफ बोलना बंद कर दें नही तो दोनों भाई को गोली मार दी जाएगी। बाद में संजह राउत ने राज्य के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई पुलिस के कमिश्नर को पत्र लिखकर कार्यवाई की मांग की थी।

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 15, 2023 04:18 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola