Conspiracy to Cause Major Train Accident in Maharashtra: महाराष्ट्र में शुक्रवार को बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया है। शुक्रवार शाम को करीब 4 बजे पुणे-मुंबई रेलवे ट्रैक की अप लाइन पर अकुर्डी और पिंपरी रेलवे स्टेशन के बीच कई जगहों पर पत्थर रखे हुए पाए गए। इन पत्थरों को सबसे पहले डाउन लोनावाला-पुणे लोकल ट्रेन के गार्ड संदीप भालेराव ने देखा, जिसके बाद अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई।
ट्रेन के गार्ड ने देखे ट्रैक पर पत्थर
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कथित तौर पर यह शरारती तत्वों की ओर से जानबूझकर ट्रेन को पटरी से उतारने का प्रयास था। डाउन लोनावाला-पुणे लोकल ट्रेन के गार्ड संदीप भालेराव ने यह सूचना चिंचवड़ के स्टेशन मास्टर मैथ्यू जॉर्ज को भेजी, जिन्होंने ट्रेन नंबर 16352 (यूपी नगरकोइल-सीएसएमटी एक्सप्रेस) के लोको पायलट और गार्ड को सूचित किया। इसके बाद पत्थरों को रेलवे ट्रैक से हटाने का काम शुरू हुआ। इसके बाद यहां से गुजरने वाली ट्रेन नंबर 11030 कोल्हापुर-सीएसएमटी कोयना एक्सप्रेस दूसरी एक्सप्रेस थी।
अधिकारियों ने दिया ये बयान
रेलवे अधिकारियों ने आधिकारिक बयान में कहा है कि सिविल इंजीनियरिंग विभाग के हमारे रेलवे कर्मचारी नियमित रूप से ट्रैक के रखरखाव का काम करते हैं। इसी दौरान कर्मचारियों ने देखा कि यूपी लाइन ट्रैक पर बड़े बोल्डर रखे हुए थे। कर्मचारियों की ओर से इस शरारती गतिविधि का समय पर पता लगने के कारण बड़ी घटना टल गई।
बताया गया है कि सोमवार को इसी तरह की एक घटना में लोको पायलटों द्वारा पटरियों पर पत्थर और अन्य रुकावटें देखने के बाद उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को आपातकालीन स्थिति में रोकना पड़ा था। वे ट्रेन से बाहर निकले और पत्थरों को हटाया।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
39 mins ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
46 mins agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
53 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
1 hr agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
3 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines