Bengal Panchayat Election: बंगाल पंचायत चुनाव से एक दिन पहले यानी शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई, जबकि फायरिंग कर चार भाजपा कार्यकर्ताओं को घायल कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या का मामला मुर्शिदाबाद जिले का है जबकि फायरिंग की घटना कूच बिहार जिले की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुर्शिदाबाद में रानीनगर इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ता अरविंद मंडल की हत्या कर दी गई। वह पंचायत चुनाव में पार्टी उम्मीदवार हृदय मंडल के भाई थे। यह घटना तब हुई जब राज्यपाल सीवी आनंद बोस शुक्रवार को जिले के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने वाले हैं।
कांग्रेस ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया हत्या का आरोप
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं ने पीट-पीटकर अरविंद मंडल की हत्या कर दी। वहीं, टीएमसी ने आरोपों का खंडन किया है। मुर्शिदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या के बाद जिले में पंचायत चुनाव के दौरान मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।
यह भी पढ़ेंः तेलंगाना में टला बड़ा हादसा; हावड़ा-फलकनुमा एक्सप्रेस के तीन कोच में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद से अब तक राज्य में 18 लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरी ओर, कल रात कूच बिहार के दिनहाटा इलाके में चार भाजपा कार्यकर्ताओं को गोली मार दी गई, जब उनके टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर उन पर देशी बम फेंके और गोलियां चलाईं।
घायलों की पहचान मिलन बर्मन, चंद्रा बर्मन, अर्जुन बर्मन और हीरो बर्मन के रूप में हुई। इन सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राज्यपाल आज मुर्शिदाबाद के हिंसा प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा
इस बीच राज्यपाल मुर्शिदाबाद के कुछ इलाकों का दौरा करेंगे, जो राजनीतिक हिंसा से प्रभावित हैं। वे पहले दक्षिण 24 परगना के भांगर, कैनिंग और बसंती और कूच बिहार का दौरा कर चुके हैं, जहां राजनीतिक दलों के बीच झड़पें हुई थीं।
बता दें कि पंचायत चुनाव 8 जुलाई (शनिवार) को होने वाले हैं। गुरुवार को चुनाव प्रचार ख़त्म हो गया था। राज्य के करीब 5.67 करोड़ लोग पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण चुनावों के लिए लगभग 65,000 सक्रिय केंद्रीय पुलिस कर्मी और 70,000 राज्य पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
21 mins agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
1 hr agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
1 hr agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
2 hrs ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
2 hrs ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
2 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
10 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
11 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
13 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines