Congress Third List for Telangana Election 2023: कांग्रेस ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इस लिस्ट में 16 नाम शामिल हैं। लिस्ट के अनुसार, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (TPCC) के प्रमुख रेवंत रेड्डी को कामारेड्डी से मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के खिलाफ मैदान में उतारा गया है। रेवंत रेड्डी दो सीटों कोडंगल और कामारेड्डी से चुनाव लड़ेंगे।
मोहम्मद अजहरुद्दीन जुबली हिल्स से मैदान में
27 अक्टूबर को कांग्रेस ने अगले महीने होने वाले तेलंगाना राज्य विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। जिसमें 45 नाम शामिल थे। पार्टी ने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को जुबली हिल्स, जबकि मधु गौड़ यास्खी को लाल बहादुर नगर से मैदान में उतारा है।
पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में अपनी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक की। सीईसी बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की। बैठक में सोनिया गांधी और सलमान खुर्शीद समेत पार्टी के प्रमुख नेता मौजूद रहे।
बीआरएस ने जीती थीं 88 सीटें
2018 के पिछले विधानसभा चुनाव में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने 119 में से 88 सीटें जीतीं, कुल वोट शेयर का 47.4 प्रतिशत हासिल किया। बीआरएस को पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नाम से जाना जाता था। कांग्रेस केवल 19 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही थी। तेलंगाना विधानसभा के लिए 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती अन्य चार राज्यों के साथ 3 दिसंबर को होगी।
ये भी पढ़ें: Telangana Election 2023: कितनी आसान है अजहरुद्दीन के लिए विधायक बनने की राह, आंकड़ों से समझिए पूरा चुनावी गणित
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
17 mins ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
38 mins agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
56 mins agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
2 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
2 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
7 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
7 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
9 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
9 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines