Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने मणिशंकर अय्यर की टिप्पणियों से किनारा कर लिया है। पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मणिशंकर अय्यर की कुछ पुरानी टिप्पणियों को अब पुनर्जीवित कर रही है। इन टिप्पणियों को कांग्रेस अपने से अलग मानती है। पवन खेड़ा ने एक्स पर लिखा है कि वे इन टिप्पणियों से पूरी तरह असहमत हैं। कांग्रेस ऐसी टिप्पणियों का समर्थन नहीं करती। गौरतलब है कि मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान की इज्जत वाले बयान को लेकर लगातार कांग्रेस पर भाजपा हमलावर है।
पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा सिर्फ और सिर्फ इसलिए कांग्रेस पर निशाना साध रही है, क्योंकि वह पीएम मोदी की गलतियों से लोगों को ध्यान हटाना चाह रही है। अय्यर खुद के लिए बोलते हैं, न कि पार्टी के लिए।
वीडियो में क्या कह रहे अय्यर?
इससे पहले सोशल मीडिया पर मणिशंकर अय्यर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद राजनीति गर्मा गई थी। अय्यर कहते दिख रहे थे कि उनकी (पाकिस्तान) भी इज्जत है। आपको इस इज्जत को कायम रखते हुए उनसे जितनी हो सके, उतनी बात करनी चाहिए। आप बंदूक लेकर घूम रहे हैं, उससे कोई हल निकला क्या? अगर वहां कोई पागल सत्ता में आ गया, तो देश का क्या होगा? उनके पास एटम बम है।
इसके बाद भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा था। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा इस बयान में झलकती है। कांग्रेस के दो नेता सैम पित्रोदा और मणिशंकर अय्यर बता रहे हैं कि उनकी पार्टी का पैटर्न क्या है। कांग्रेस पाकिस्तान और उसके द्वारा फैलाए जा रहे आतंकवाद की हिमायती बन चुकी है। बयान सामने आया है, तो कांग्रेस अय्यर से दूरी बनाने की कोशिश करेगी ही। अय्यर के वीडियो को कई बार शेयर भी किया गया है।
संबंधित खबरें
'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
2 hrs agoLIVE: INDIA ब्लॉक मार्च के समर्थन में जुटे हिमाचल-हरियाणा कांग्रेस नेता
2 hrs agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
2 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
10 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
11 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
13 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
13 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
15 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
15 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines