Congress Slams on Kanwar route Eateries Order: यूपी में 22 जुलाई से शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा से पहले यूपी की योगी सरकार ने शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के फल विक्रेताओं और वेंडर के लिए नया आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार सभी वेंडर को अपनी दुकान और रेहड़ी के आगे नाम वाला बोर्ड टांगना जरूरी है। इस आदेश का असर भी अब दिखने लगा है। हाईवे के किनारे लगने वाली इन रेहड़ियों पर अब नाम के बोर्ड टंगे नजर भी आ रहे हैं। पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से सभी कामों की निगरानी भी कर रहा है।
योगी सरकार के इस आदेश को लेकर विपक्ष भी हमलावर हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने वीडियो जारी कर कहा कि जब बैठे-बैठाए कुछ ना हो करने को तो नफरत का छोंका लगाना बीजेपी की आदत बन चुका है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि कोई कांवड़ यात्रा के दौरान कोई कांवड़िया मुसलमान की दुकान से कोई सामान नहीं खरीद सके। भगवान ना करें जरूरत पड़ जाए कोई बीमार हो और सामने डाॅक्टर मुसलमान हो तो क्या आप इलाज नहीं करवाएंगे?
डरपोक सरकार का डरपोक फैसला
सुप्रिया श्रीनेत यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा कि अगर आपको खून की जरूरत हो सामने मुसलमान के अलावा कोई ना हो तो क्या मुसलमान का खून नहीं लेंगे आप? कितनी बड़ी विडंबना है कि ये सब कुछ उन कांवड़ियों के लिए किया जा रहा है जो भगवान शिव पर चढ़ाए जाने वाले जल को लेने जा रहे हैं। ये सब वो लोग कर रहे हैं जो न हमारे धर्म को समझते हैं और ना ही भगवान शिव को। जबकि असलियत यह है कि डरपोक सरकार अपनी नाकामयाबी को छिपाना चाहती है।
ये भी पढ़ेंः कांवड़ रूट पर नेमप्लेट! यूपी में BJP की सीटें घटने के साइड इफेक्ट शुरू, सहयोगियों को मिली ‘जुबान’
बीजेपी के सहयोगियों ने भी साधा निशाना
बता दें कि कांग्रेस के अलावा बीजेपी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कुछ अति उत्साही अधिकारियों के आदेश हड़बड़ी में गड़बड़ी वाले। अस्पृश्यता की बीमारी को बढ़ावा दे रहे हैं। आस्था का सम्मान होना चाहिए। इसके अलावा जेडीयू, रालोद, बसपा और सपा ने भी योगी सरकार पर निशाना साधा है।
ये भी पढ़ेंः इंसान…भगवान… RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस की चुटकी, कहा- यह मिसाइल अटैक
संबंधित खबरें
दुश्मन के खेमे में मचेगी 'प्रलय'! क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
6 hrs ago'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो', CJP का दिल्ली के बाद अब दक्षिण में आंदोलन
8 hrs agoचार घंटे, 70 सवाल... सौरव दास और आशुतोष रांका से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ
9 hrs agoECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
12 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
14 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
14 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
14 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
15 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
15 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines