कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई है। वे कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) में परमानेंट इन्वाइटी नियुक्त किए गए। कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी।
केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला को कांग्रेस वर्किंग कमेटी का परमानेंट इन्वाइटी नियुक्त किया। आपको बता दें कि सीडब्ल्यूसी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की एक कार्यकारी समिति है, जिसका गठन दिसंबर 1920 में कांग्रेस के नागपुर अधिवेशन में हुआ था। कांग्रेस वर्किंग कमेटी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बनी है। इस कमेटी का काम महत्वपूर्ण नीतिगत और संगठनात्मक मामलों पर निर्णय लेना है।
यह भी पढ़ें : राजीव शुक्ला को BCCI ने दी बड़ी जिम्मेदारी, अब इस नए रोल में आएंगे नजर
राजीव शुक्ला ने दिया धन्यवाद
राजीव शुक्ला ने एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुझे सीडब्ल्यूसी सदस्य के रूप में पार्टी की सेवा करने का अवसर देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल को बहुत धन्यवाद।
जानें कैसा रहा अब तक का सफर?
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला राज्यसभा सांसद हैं और वे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष भी हैं। इससे पहले वे दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कैबिनेट में केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं। साथ ही कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता भी थे। राजीव शुक्ला कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और आईपीएल के चेयरमैन रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें : ‘कांग्रेस के कामों का श्रेय ले रही BJP-AAP’, दिल्ली चुनाव पर क्या बोले राजीव शुक्ला?
संबंधित खबरें
पेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
1 hr agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
2 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
3 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
4 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
4 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोपालन ने मांगा VRS, सरकार को भेजा आवेदन पत्र
7 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
16 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार? भारतीय 'हीरो' ने घायल होकर भी बचाई 180 यात्रियों की जान
18 hrs agoएसिड अटैक पीड़ितों के लिए आसान होगी ट्रेन की यात्रा! SC में केंद्र ने दी ड्राफ्ट तैयार करने की दी जानकारी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines