बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरवार की रात 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. कुटुंबा से कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को टिकट दिया है जबकि कदवा से शकील अहमद को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, पटना साहिब से शशांक शेकर को टिकट दिया गया है. नालंदा से कौशलेंद्र कुमार उम्मीदवार हैं. महागठबंधन में पिछले काफी दिनों से सीटों के बंटवारे पर मंथन चल रहा था. कई दौर की बातचीत के बाद भी सहमति नहीं बन रही थी. आखिरकार कांग्रेस की पहली लिस्ट सामने आ ही गई.
कुटुम्बा से राजेश राम को मिला टिकट
सूची के मुताबिक, कांग्रेस ने बिहार चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को कुटुम्बा से और विधायक दल के नेता शकील अहमद खान को कदवा से खड़े हैं. आपको बता दें कि कांग्रेस, राजद, लेफ्ट और अन्य दलों के महागठबंधन की ओर ये उम्मीदवारों की पहली लिस्ट सामने आई है. अब तक महागठबंधन की ओर सीट शेयरिंग घोषित नहीं किया है.
वजीरगंज से पुराने उम्मीदवार को मिला टिकट
वहीं, कांग्रेस ने इस बार वजीरगंज से अपने पुराने उम्मीदवार को हटा दिया है. कांग्रेस ने इस बार शशि शेखर सिंह की जगह अवधेश कुमार सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. अवधेश कुमार सिंह कांग्रेस के बड़े नेता हैं और मंत्री भी रहे हैं. 2015 में वे वजीरगंज से चुनाव जीते थे. 2020 में पार्टी ने उनकी जगह उनके बेटे शशि शेखर सिंह को उम्मीदवार बनाया तब वे चुनाव हार गए थे.
यह भी पढ़ें- गुजरात में मंत्री बनने की लिस्ट में कौन-कौन से नए चेहरे? CM पटेल गर्वनर को सौंपेंगे नई सूची
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह को 70 हजार 713 वोट मिले थे. वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार शशि शेखर सिंह को सिर्फ 48 हजार 283 वोट ही मिले थे. दिलचस्प यह भी है कि कल बिहार कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर शशि शेखर सिंह को सिंबल देने की बात लिखी थी.
नीतू सिंह को भी कांग्रेस ने दिया टिकट
इस लिस्ट में हिसुआ विधायक नीतू सिंह का भी नाम शामिल है. बता दें कि नीतू सिंह ने मीडिया के सामने भारतीय जनता पार्टी में जाने की इच्छा जताई थी. उन्होंने कहा था कि अगर लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी मुझे टिकट देती है तो मैं भाजपा में शामिल हो जाऊंगी. जब कांग्रेस के दो विधायकों ने पाला बदला था, उसके बाद नीतू सिंह की तस्वीर डिप्टी सीएम विजय सिंह और सम्राट चौधरी के साथ वायरल हुई थी.
संबंधित खबरें
बैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
4 mins ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
50 mins agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
55 mins agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 hr agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
1 hr agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
2 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
3 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
3 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
4 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, कल हो सकती है सुनवाई
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines