'वोट चोरी' और SIR के खिलाफ कांग्रेस का नया प्लान, केसी वेणुगोपाल ने बताया कैसी है सरकार को घेरने की तैयारी?

Congress 14 December Rally: राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस की 14 दिसंबर को होने वाली रैली के बारे में बताया और वोट चोरी के साथ-साथ विशेष गहन पुनरीक्षण पर भी खुलकर बात की. उन्होंने चुनाव आयोग को चुनाव में धांधली करने में BJP को मदद करने वाली संस्था बताया.

kc venugopal | congres rally | vote chori

केस वेणुगोपाल ने रैली के बारे में बताते हुए वोट चोरी और SIR पर बयान दिया है.

Congress 14 December Rally Plan: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने वोट चोरी और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की खिलाफत करने के लिए नया प्लान बनाया है. नई दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस आगामी 14 दिसंबर को विशाल महारैली करने जा रही है, जिसके जरिए दोनों मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने का प्लान है. रैली का नारा ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ है और इस रेली के बारे में कांग्रेस के महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने बड़ा बयान दिया है.

वोट चोरी को डेमोक्रेसी के लिए खतरा बताया

उन्होंने कहा कि वोट चोरी का साया आज डेमोक्रेसी पर मंडरा रहा सबसे बड़ा खतरा है. संविधान को खत्म करने की कोशिशों के खिलाफ पूरे देश में मैसेज देने के लिए कांग्रेस 14 दिसंबर (दोपहर 1.30 बजे से) को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली करेगी. हमें भारत के कोने-कोने से करोड़ों सिग्नेचर मिले हैं, जो BJP और ECI के गलत तरीकों जैसे बोगस वोटर्स को जोड़ने, विरोधी वोटर्स को हटाने और बड़े पैमाने पर वोटर रोल में हेरफेर करने को गलत ठहराते हैं.

ECI को बताया धांधली में मदद करने वाला

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हर भारतीय ने देखा है कि ECI कैसे नियमों को तोड़ता है, MCC के उल्लंघन को नजरअंदाज करता ह और BJP को चुनाव में धांधली करने में मदद करने के लिए दिनदहाड़े रिश्वत देता है. ECI कभी एक न्यूट्रल अंपायर था, लेकिन अब एक खुलेआम पार्टी का खिलाड़ी है. चुनाव में बराबरी के मौके के कॉन्सेप्ट को पूरी तरह से खत्म कर रहा है. अब चुप नहीं रहेंगे, क्योंकि चुनावी सिस्टम पर यह हमला हमारी आंखों के सामने हो रहा है, लेकिन यह सब होने नहीं दिया जाएगा.

रैली को संबोधित करेंगे कांग्रेस के ये दिग्गज

केसी वेणुगोपाल ने बताया कि 14 दिसंबर 2025 को दोपहर 1:30 बजे से रामलीला मैदान में होने वाली रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल मौजूद रहेंगे और रैली को संबोधित करेंगे. राहुल गांधी वोट चोरी और SIR के खिलाफ जन आंदोलन छेड़ने के लिए तैयार हैं और इसके लिए देशभर से दोनों मुद्दों के विरोध में करीब 5 करोड़ हस्ताक्षर जुटाए गए हैं, जो 14 दिसंबर को रैली के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपे जाएंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ