हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गड़बड़ा गया एजुकेशन सिस्टम, 10 साल में 152 पेपर लीक, सजा किसी को नहीं - राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना

छात्रों के प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी ने कहा, ‘सवाल यह है कि हमारे छात्रों के साथ ऐसा क्यों हो रहा है? छात्रों ने ऐसा क्या किया है? उन्होंने क्या गलत किया है. वे शांति से प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी मांगें रख रहे हैं.’

विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 10 साल में 152 पेपर लीक हुई है और इन मामलों में किसी को भी सजा नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि पूरा एजुकेशन सिस्टम ही गड़बड़ा गया है.

छात्रों के प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी ने कहा, ‘सवाल यह है कि हमारे छात्रों के साथ ऐसा क्यों हो रहा है? छात्रों ने ऐसा क्या किया है? सुरक्षा बल उन पर हथियार ताने खड़े हैं. उन्होंने क्या गलत किया है? वे शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं, अपनी मांगें रख रहे हैं, और वे वही मांग रहे हैं जो यह देश उन्हें देने का हकदार है. वे बस यही कह रहे हैं कि देश के छात्र होने के नाते, हम एक ऐसे शिक्षा प्रणाली के हकदार हैं जो निष्पक्ष हो. बच्चों ने आत्महत्या तक कर ली है. हमारे छात्र बहुत ज्यादा तनाव से गुजरते हैं और आखिर में उन्हें पता चलता है कि पेपर लीक हो गया है.’

साथ ही राहुल गांधी ने कहा, ‘एक बात जो सभी को साफ है, वह यह है कि हमारा एजुकेशन सिस्टम, जिसे दुनिया के सबसे अच्छे एजुकेशन सिस्टम में से एक माना जाता था, आज एक धांधली वाला सिस्टम बन गया है. हम जानते हैं कि पिछले दस साल में 152 बार पेपर लीक हुए हैं. अगर आप हिसाब लगाएं, तो करीब हर महीने एक पेपर लीक हुआ है. हर महीने लाखों छात्रों से कहा जाता है कि जिस तनाव से वे गुजरे हैं, उससे उन्हें फिर से गुजरना होगा. उसके बाद उनसे कहा जाता है कि हमें कोई परवाह नहीं है.’

विज्ञापन

राहुल गांधी ने इसके अलावा कहा, ‘इससे 7.5 करोड़ छात्र और उनके परिवार प्रभावित हुए हैं. ये मिडिल क्लास और गरीब परिवार हैं. वे अपनी मेहनत की कमाई इसमें लगाते हैं और फिर उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया जाता है. और सबसे बड़ी बात यह है कि किसी को भी सजा नहीं हुई है. तो कोई व्यक्ति या लोगों का समूह हमारे एजुकेशन सिस्टम को – जो भारत की सबसे कीमती संपत्ति है – बर्बाद कर रहा है और हमारे छात्रों की जिंदगी बर्बाद कर रहा है. सरकार क्या करती है? सजा किसी को नहीं.’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola