‘इंडिया’ गठबंधन के चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा है, उन्हें बसों और ट्रेनों से उतारा जा रहा है. दिल्ली में हर जगह हजारों पुलिसकर्मी तैनात हैं. पूरे शहर को किला बना दिया गया है. राहुल गांधी ने साथ ही आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस के गुंडे महिलाओं के साथ मारपीट कर रहे हैं.
CEC ज्ञानेश कुमार पर निशाना
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आप बचने वाले नहीं हैं. उन्होंने कहा कि हमें पता है कि आपको रात में नींद नहीं आ रही है, लेकिन आप टेंशन मत लीजिए, हम आपको छोड़ने वाले नहीं हैं. हमें आपके अतीत और आपके भ्रष्टाचार के बारे में पता है और हम इंतजार कर रहे हैं. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि हम वही सवाल उठा रहे हैं जो दो चुनाव आयुक्तों ने पूछा था. ज्ञानेश कुमार इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं?
‘सरकार कर रही बड़ी गलती’
राहुल गांधी ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि सड़कों पर 20,000 से 30,000 पुलिसकर्मी तैनात हों. सरकार बहुत बड़ी गलती कर रही है, क्योंकि हम देश को दिखाना चाहते हैं कि मोदी जी ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा पक्की करना चाहते हैं, उन्हें जितनी ज्यादा सुरक्षा मिलेगी, हम आखिरकार उनके कंट्रोलर तक उतनी ही आसानी से पहुंच पाएंगे. हमें ऐसी खबरें मिल रही हैं कि पुलिसकर्मी परेशान हैं क्योंकि उन्हें युवाओं की पिटाई करने का आदेश दिया जा रहा है. RSS सदस्यों को खुली छूट देने के निर्देश दिए जा रहे हैं.’
उन्होंने कहा, आधे से ज्यादा पुलिसकर्मी हमसे कह रहे हैं कि हम जो कर रहे हैं वह सही है और हमें इसे जारी रखना चाहिए. एक तरफ पुलिस, ITBP, CRPF और भारत की जनता है, और दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजीत डोभाल, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के 4-5 सदस्य हैं जो ‘वोट चोरी’ और देश को हाईजैक करने में मदद कर रहे हैं. हम इस अंतर को बढ़ा रहे हैं.
‘आज दाखिल करेंगे याचिका’
साथ ही राहुल गांधी ने कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष और मैंने CJI को पत्र लिखकर भारतीय लोकतंत्र की हत्या और चुनाव की निष्पक्षता को लेकर अपनी गहरी चिंता जताई. CJI ने हमें जवाब दिया और याचिका दायर करने का निर्देश दिया. आज INDIA गठबंधन के नेता और मैं साथ मिलकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और यह याचिका दायर करेंगे.’
उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन कितने दिन, कितने महीने या कितने साल चले, विपक्ष पीछे हटने वाला नहीं है. गांधी ने कहा, ‘कितने भी दिन लगें, जितने महीने लगें, जितने साल लगें, हम पीछे हटने वाले नहीं हैं. जो झूठ को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, वह थकने वाले हैं. यह संविधान को बचाने की लड़ाई है. किसी व्यक्ति का कोई महत्व नहीं है. इसमें सिर्फ संविधान और भारत का महत्व है.’
उन्होंने विपक्ष के आंदोलन का उल्लेख करते हुए इसमें सभी लोगों से शामिल होने की अपील की और कहा कि यह ‘शिव की बारात’ है, जिसमें कोई भी शामिल हो सकता है.
संबंधित खबरें
आज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
11 hrs agoLIVE: PM मोदी ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं, सैनिकों के साथ मनाएंग त्योहार
13 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
23 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
1 day agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
1 day agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
1 day agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines