नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को असम में कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि 70 साल में पार्टी ने पूर्वोत्तर को हिंसा और अराजकता की ओर धकेल दिया। बता दें कि अमित शाह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ असम में हैं, जहां दोनों नेताओं ने पार्टी के नए राज्य कार्यालय का उद्घाटन किया।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा के आठ साल के शासन के दौरान पूर्वोत्तर शांति और विकास के पथ पर आगे बढ़ा है। असम में 9,000 लोगों ने हथियार डाल कर शांति स्थापित की है।
अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस को (2019 में) सत्ता में आने पर पूर्वोत्तर से अफस्पा (AFSPA) हटाने का एजेंडा दिया, तो वह तुष्टिकरण के लिए था। जब मुझसे यह पूछा गया, तो मैंने कहा कि हम पहले पूर्वोत्तर में शांति लाएंगे और फिर AFSPA को हटाएंगे लेकिन केवल तुष्टिकरण के लिए ऐसा नहीं करेंगे।
अमित शाह ने कहा कि असम सरकार से पूर्वोत्तर राज्य को बाढ़ से बचाने के लिए एक दीर्घकालिक योजना तैयार करने को कहा है ताकि और अधिक विकास हो सके। उन्होंने आगे कहा, “पहले असम की पहचान हिंसा, आतंकवाद और विरोध से होती थी। अब यह शांति, बुनियादी ढांचे और विकास के लिए जाना जाता है।”
गृह मंत्री ने कहा, “हमने कभी नहीं सोचा था कि हम अपने विद्यार्थी परिषद के दिनों में असम में अपने दम पर सरकार बनाएंगे। लेकिन आज राज्य में भाजपा का लगातार शासन सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर रहा है।”
संबंधित खबरें
SIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
8 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
9 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
10 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
11 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
14 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
18 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
20 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
21 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
22 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: जंतर मंतर पर हुए आज के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के करीब 15 जवान घायल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines