Om Pratap
Read More
नई दिल्ली: महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी आज पूरे देश में विरोध प्रदर्शन कर रही है। राष्ट्रपति भवन की ओर जा रहे राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसी सांसदों को विजय चौक पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इससे पहले राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र की जो मौत हो रही है, उसके बारे में आपको (जनता) क्या महसूस हो रहा है? इस देश ने जो 70 साल में बनाया, उसको 8 साल में खत्म कर दिया गया। आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता @srinivasiyc के कपड़े फ़टे, श्रीनिवास ने East India Company से की BJP की तुलना
@JhaJharaman2012 pic.twitter.com/sIrOMA6E74
— News24 (@news24tvchannel) August 5, 2022
तानाशाही हुकूमत को इन्हीं हौसलों से डर लगता है- ये जंग जारी रहेगी..
श्री @RahulGandhi जी, @priyankagandhi जी व कांग्रेस के नेताओं को कैद कर सकते हो, लेकिन इनकी बुलंद आवाजों को कैद नहीं कर पाओगे।#महंगाई_पर_हल्ला_बोल pic.twitter.com/vuLUtSMpSR
— Congress (@INCIndia) August 5, 2022
हम महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर लड़ रहे हैं, लेकिन हमें क्यों रोका जा रहा है ये आप सरकार से पूछिए : श्री @RahulGandhi #महंगाई_पर_हल्ला_बोल pic.twitter.com/hDlP9uFpdk
— Congress (@INCIndia) August 5, 2022
Congress MPs including Mallikarjun Kharge, Jairam Ramesh and Ranjeet Ranjan detained at Police Lines Kingsway Camp in Delhi pic.twitter.com/JjTXcccHQU
— ANI (@ANI) August 5, 2022
Delhi | Congress MPs along with party's interim president Sonia Gandhi in the Parliament premises amid protests against Central govt over inflation & unemployment, earlier today pic.twitter.com/rdXq0Md9di
— ANI (@ANI) August 5, 2022
#WATCH | Delhi: "…Why will I come to save the family? I'll come to save my leader, my leader saves me. I have no issue if they make this a definition of family," Congress leader Salman Khurshid says on BJP's allegation that the party's protest is an attempt to save the "family" pic.twitter.com/Zg2hS4Jtsz
— ANI (@ANI) August 5, 2022
#WATCH | Police detain Congress leader Priyanka Gandhi Vadra from outside AICC HQ in Delhi where she had joined other leaders and workers of the party in the protest against unemployment and inflation.
The party called a nationwide protest today. pic.twitter.com/JTnWrrAT9T
— ANI (@ANI) August 5, 2022
#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi detained by police during a protest against the Central government on price rise and unemployment in Delhi pic.twitter.com/TxvJ8BCli9
— ANI (@ANI) August 5, 2022
#WATCH Congress leader & former Uttarakhand CM Harish Rawat detained by police during party's protest against Central govt on price rise & unemployment in Delhi pic.twitter.com/Wtx7J237tL
— ANI (@ANI) August 5, 2022
मंंहगाई और बेरोजगारी समेत अन्य मामलों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का विरोध किया। इस दौरान कांग्रेस सांसदों ने संसद में काले कपड़े पहनकर विरोध जताया। पूरे देश में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य सड़कों पर उतर गए हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी हाईकमान के निर्देश के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पीएम हाउस का घेराव भी कर सकते हैं। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन को लेकर मार्च निकलने से पहले कांग्रेस नेता दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर जमा हो गए। दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर को छोड़कर नई दिल्ली जिले के पूरे इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है।
#WATCH | Congress leader Priyanka Gandhi Vadra sits on a protest with other leaders and workers of the party outside the AICC HQ pic.twitter.com/ra6LPFhE0H
— ANI (@ANI) August 5, 2022
पुलिस ने कहा कि सुरक्षा, कानून व्यवस्था और यातायात कारणों को देखते हुए 5 अगस्त को नई दिल्ली जिले के क्षेत्र में विरोध, धरना, घेराव की अनुमति नहीं दी जा सकती है। कांग्रेस के सीनियर नेता अजय माकन ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि उन्हें डीसीपी का एक पत्र मिला था कि वे 5 अगस्त को विरोध नहीं कर सकते है। माकन ने कहा कि सरकार चाहे जितना चाहे हमें दबा सकती है, लेकिन हम महंगाई, बेरोजगारी, खाद्य वस्तुओं पर जीएसटी का विरोध करेंगे और जेल जाने पर भी अपने कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को कांग्रेस नेताओं को ईडी के समन जारी करने को लेकर केंद्र सरकार पर विपक्ष का मनोबल गिराने और डराने-धमकाने का आरोप लगाया। वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार कानून-प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज में हस्तक्षेप नहीं करती है।
#WATCH | Our job is to raise the issues of the people…Some Congress MPs detained, also beaten by police: Congress MP Rahul Gandhi during protest against price rise and unemployment at Vijay Chowk, Delhi pic.twitter.com/wWW7JojjjY
— ANI (@ANI) August 5, 2022
उधर, राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमें संसद में बोलने नहीं दिया जाता है, सड़क पर अरेस्ट किया जाता है, ये आज हिंदुस्तान की हालत है। लोकतंत्र के खत्म होने का मतलब होगा, आपकी जिंदगियों पर खतरा। सबको लड़ना होगा। जो सत्ता देश की विरासत को तबाह कर दे, संपत्ति को नष्ट कर दे, उसके खिलाफ आवाज़ उठाना ही देशभक्ति है। लोकतंत्र में विपक्ष संस्थानों के बल पर लड़ता है।
राहुल ने कहा कि देश का लीगल स्ट्रक्चर होता है, इलेक्टोरल स्ट्रक्चर होता है, जो देश की मीडिया होती है। उसके बल पर विपक्ष खड़ा होता है, लेकिन इन सभी संस्थानों में सरकार ने अपने लोग बिठा रखे हैं। हिंदुस्तान का हर संस्थान आज स्वतंत्र, निष्पक्ष नहीं है। हिंदुस्तान का हर संस्थान आज RSS के नियंत्रण में है। हम सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी से नहीं लड़ रहे हैं, हम हिंदुस्तान के पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ लड़ रहे हैं। जब हमारी सरकार होती थी, तब इंफ्रास्ट्रक्चर निष्पक्ष रहता था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।