नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव (Congress President Election) को लेकर पार्टी में गहमागहमी तेज है। कांग्रेस में अध्यक्ष पद का चुनाव आशोक गहलोत बनाम शशि थरूर होता दिखाई दे रहा है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक राजस्थान के मुख्यमंत्री आशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के साथ-साथ सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) भी कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे।
इस बीच राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत आज दिल्ली दौर पर हैं। वो यहां पार्टी की अतंरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात करेंगे। जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी से गहलोत की ये मुलाकात अध्यक्ष पद को लेकर होगी। इस दौरान दोनों नेता पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव पर चर्चा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत सोनिया गांधी से मिलने के बाद केरल भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकते हैं।
अभी पढ़ें – रतन टाटा को पीएम केयर फंड का बनाया गया ट्रस्टी, जानें और कौन-कौन शामिल
इससे पहले मंगलवार को अशोक गहलोत ने जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कहा था यदि वह पार्टी अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन भरेंगे तो विधायकों को दिल्ली पहुंचने का संदेश आयेगा। उन्होंने कहा कि वह कोच्चि जायेंगे और राहुल गांधी से पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का आग्रह करेंगे।
इससे पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक शशि थरूर ने सोनिया ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव लड़ने की अनुमति मांगी थी, जिसे मंजूरी मिल गई है। सोनिया गांधी ने कहा- कोई भी चुनाव लड़ सकता है। शशि थरूर ने कहा कि वो आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत बना सकते हैं।
ऐसे में अगर थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करते हैं तो फिर चुनाव होना तय है। इस बीच खबरें आ रही है कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 26 से 28 सितंबर के बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – चार्जशीट दाखिल करने के लिए NIA को 90 दिन का समय मिला
पार्टी सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए गांधी परिवार से कोई नामांकन दाखिल नहीं करेगा। गौरतलब है कि राहुल गांधी पहले भी कई संकेत दे चुके हैं कि वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का प्रमुख नहीं बनने के अपने पुराने रुख पर कायम हैं। इस बीच सोमवार को एक बार फिर से राहुल गांधी को ही कांग्रेस का अध्यक्ष बनने की मांग उठी। राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और बिहार की कांग्रेस इकाइयों ने प्रस्ताव पारित कर कहा कि राहुल गांधी को एक बार फिर से पार्टी की कमान संभालनी चाहिए।
आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 22 सितंबर को नॉटिफिकेशन जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। एक से ज्यादा उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 19 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
4 mins agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
1 hr agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 hr agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
1 hr agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
2 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
2 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
4 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
4 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines