Mallikarjun Kharge Spoke to Bihar CM Nitish Kumar: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार मल्लिकार्जुन खड़गे और नीतीश कुमार के बीच I.N.D.I.A अलायंस को लेकर बात हुई है। दरअसल, हाल ही में नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस का ध्यान I.N.D.I.A गठबंधन के बजाय पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव पर ज्यादा है।
नीतीश को मनाने में जुटी कांग्रेस
अब नीतीश कुमार को मनाने के लिए कांग्रेस अपना अभियान शुरु कर दिया है। इसी कड़ी में मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के सीएम नतीश कुमार से बात की। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार दोनों नेताओं के बीच विपक्षी गठबंधन को आगे बढ़ान को लेकर चर्चा हुई।
सीएम नीतीश ने कांग्रेस पर साधा था निशाना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने I.N.D.I.A गठबंधन में कांग्रेस के रवैये पर सवाल उठाया था। पटना में हुई CPI की ‘बीजेपी हटाओ देश बचाओ’ रैली में अपने भाषण के दौरान नीतीश कुमार ने कहा था कि कांग्रेस को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की चिंता है। जबकि, हम सभी एकजुट होकर कांग्रेस को ही आगे बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। लेकिन वे आगामी राज्यों की चुनाव में ही व्यस्त हैं।
नीतीश कुमार ने ही पहली बार बुलाई थी विपक्षी दलों की बैठक
देशभर के लगभग सभी विपक्षी पार्टियों को एक मंच पर लाने में नीतीश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है। उन्होंने ही पटना में विपक्षी दलों की पहली बैठक बुलाई थी। इसके बाद विपक्षी गठबंधन की दूसरी मीटिंग बेंगलुरु में हुई थी, जहां विपक्षी गठबंधन का नाम I.N.D.I.A रखने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद तीसरी बैठक मुंबई में शरद पवार के घर पर हुई थी। हालांकि, उस समय ऐसी खबरें चली कि विपक्षी दल के हुए दूसरी और तीसरी बैठक में नीतीश कुमार को ज्यादा भाव नहीं दिया गाया।
इन्हीं सब खबरों के बीच नीतीश कुमार के एक बार फिर एनडीए में शामिल होने की भी चर्चा शुरु हो गई थी। कुछ दिनों पहले नीतीश कुमार ने एक समारोह में बीजेपी के नेताओं की भी तारीफ की थी।
संबंधित खबरें
दिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 hr ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
1 hr agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
3 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
3 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
4 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
4 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
4 hrs agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
5 hrs agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines