कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी जुबान दस सेकंड में दो बार फिसल गई। वीडियो में वह राष्ट्रपति को लेकर जिक्र कर रहे हैं। ऐसे में इस वीडियो को लेकर बयानबाजी भी शुरू हो गई है। बीजेपी ने इसको लेकर जोरदार हमला बोला है। गौरव भाटिया ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे जी जो आदिवासी विरोधी, दलित विरोधी, महिला विरोधी और संविधान विरोधी बयान दे रहे हैं, उस पर पूरा देश थू-थू कर रहा है।
कांग्रेस की तरफ से छत्तीसगढ़ के रायपुर के साइंस ग्राउंड में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में बोलते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे की जुबान फिसल गई। उन्होंने राष्ट्रपति को “मुरमा जी” कह दिया और पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को “कोविड” कह दिया। इसे अब बीजेपी राष्ट्रपति और आदिवासी समाज का अपमान बता रही है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “वे (भाजपा) कहते हैं कि हमने मुरमा जी को राष्ट्रपति बनाया, कोविड जी को राष्ट्रपति बनाया। हां, बनाया लेकिन क्यों? हमारे संपत्ति, जंगल छीनने के लिए? हमारे पानी को रोकने के लिए? हमारी जमीन को बेचने के लिए?”
खड़गे के इस बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। यह कांग्रेस पार्टी की दलित विरोधी मानसिकता को दिखाता है। मल्लिकार्जुन खड़गे जी द्रौपदी मुर्मू जी को “मुर्मा जी” बुलाते हैं और पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी को “कोविड” कहते हैं।
उन्होंने कहा कि खड़गे जी राष्ट्रपति को भू-माफिया बताते हैं, कहते हैं कि ये हमारी जमीन और जंगल छीनने के लिए राष्ट्रपति बनी हैं। राहुल गांधी के इशारे पर रिमोट कंट्रोल वाले अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी जो आदिवासी विरोधी, दलित विरोधी, महिला विरोधी और संविधान विरोधी बयान दे रहे हैं, उस पर पूरा दे
संबंधित खबरें
उपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग जारी, हुमायूं कबीर हिरासत में
41 mins agoMSME कंपनियों के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, कैबिनेट की बैठक में दो अहम फैसले
1 hr ago'ज्ञानेश हमसे क्यों नहीं मिल रहे?' राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर उठाया सवाल
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार हो सकते हैं गिरफ्तार? केरलम केस में कितनी हो सकती सजा
4 hrs ago'CEC के इस्तीफे से कम में समझौता नहीं', सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
4 hrs agoCEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका सहित कई नेता
5 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
8 hrs agoLIVE: मुझे बताओ, मैं देश में कहां बैठ सकता हूं- राहुल गांधी
9 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
10 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines