Congress president mallikarjun kharge: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का एलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। जिसके बाद तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम और राजस्थान में तस्वीर साफ हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया है कि वे 5 राज्यों में जीत दर्ज करेंगे। खड़गे एआईसीसी हेडक्वार्टर में हुई बैठक में बोल रहे थे। बैठक के दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी और राहुल गांधी भी मौजूद रहे। दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय में सीडब्ल्यूसी यानी वर्किंग कमेटी की बैठक हुई।
पार्टी को एक होकर काम करने की जरूरत
खड़गे ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों का सामाजिक-आर्थिक डाटा होना जरूरी है। कांग्रेस लगातार जातीय गणना की मांग कर रही है, लेकिन बीजेपी ने चुप्पी साध रखी है। 2024 में सत्ता में आने के बाद ओबीसी महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को सुनिश्चित किया जाएगा। जिसको महिला आरक्षण में लागू करेंगे। जल्द ही विधानसभा और लोकसभा चुनाव हैं। इसलिए पार्टी को सावधानी और एकता से काम करने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें-राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में चुनाव की तारीखें घोषित, नतीजे 3 दिसंबर को
पांचों राज्यों में जीत के लिए सही रणनीति बनानी होगी। खड़गे ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक में जीत से कांग्रेस उत्साहित है। I.N.D.I.A गठबंधन की ताकत का असर पीएम मोदी के चुनावी भाषणों में नजर आने लगा है। 16 सितंबर को हैदराबाद में सीडब्ल्यूसी की बैठक में शामिल होने के लिए राहुल और सोनिया पहुंचे थे।
जहां ये निर्णय लिया गया था कि केंद्र सरकार राजनीतिक, आर्थिक और देश की रक्षा के मामले में पीछे रही है। भाजपा को देश के संघीय और संवैधानिक ढांचे के लिए चुनौती माना गया था। खड़गे ने आरोप लगाया कि भाजपा मणिपुर हिंसा को रोकने, महंगाई, बेरोजगारी के मामले में नाकाम रही है। उल्टा विपक्षी दलों के ऊपर कार्रवाई हो रही है।
संबंधित खबरें
राज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नोमिनेशन रद्द
12 mins agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
1 hr agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
1 hr agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
6 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
7 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
8 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
9 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
9 hrs agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
10 hrs agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines