Siddaramaiah Or Shivakumar: कर्नाटक के नए सीएम पर फैसला लेंगे सोनिया गांधी और राहुल! खड़गे आज बेंगलुरु में करेंगे ऐलान
Edited By Bhola Sharma

Siddaramaiah Vs Shivakumar?
Edited By Bhola Sharma

Siddaramaiah Vs Shivakumar?
Siddaramaiah Or Shivakumar: कर्नाटक का सीएम कौन बनेगा? इस पर अभी संशय बरकरार है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को सीएम पद के प्रमुख दावेदार सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार से अलग-अलग मुलाकात की है। अब खड़गे यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से सलाह लेंगे। सूत्रों का कहना है कि कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री की घोषणा आज शाम तक बेंगलुरु में हो सकती है।
मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नई दिल्ली में कर्नाटक के मुख्यमंत्री के दोनों संभावित उम्मीदवारों डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के साथ बैठक की। सिद्धारमैया अपने बेटे यतींद्र और विधायक जमीर अहमद, भैरती सुरेश और वरिष्ठ नेता केजे जॉर्ज के साथ खड़गे के आवास पर पहुंचे थे।
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की। pic.twitter.com/X6yP3JqZwF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 16, 2023
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। इससे पहले उन्होंने दावा किया कि वे पार्टी के फैसले की परवाह किए बिना बैकस्टैबिंग या ब्लैकमेल का सहारा नहीं लेंगे। पार्टी चाहे तो मुझे जिम्मेदारी दे सकती है। मैं यहां किसी को बांटना नहीं चाहता। वे मुझे पसंद करें या न करें, मैं जिम्मेदार आदमी हूं। मैं बैकस्टैब नहीं करूंगा। मैं ब्लैकमेल नहीं करूंगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: