Congress president Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है।दो दिनों बाद यानी 19 अक्टूबर को चुनाव रिजल्ट जारी किया जाएगा। वोटिंग में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्यों ने हिस्सा लिया। पार्टी के 9000 डेलिगेट्स ने कांग्रेस के अगले अध्यक्ष के लिए आज वोटिंग की। बता दें कि प्रदेश कांग्रेस समितियों (PCC) को डेलिगेट्स कहा जाता है। पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के लिए डेलिगेट्स ने वोटिंग की।
अभी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर में टार्गेट किलिंग पर फारूक अब्दुल्ला बोले- ये तब तक नहीं रुकेगा जब तक न्याय नहीं मिलता
Live Updates…
- महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने मुंबई के तिलक भवन में अपना वोट डाला।
- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक के बल्लारी में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शिविर में अपना वोट डाला।
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में एआईसीसी कार्यालय में अपना वोट डाला।
- पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने भी मतदान किया है।
- पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में AICC कार्यालय में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद सोनिया गांधी ने कहा कि मैं इस पल का लंबे समय से इंतजार कर रही थी।
- कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने बेंगलुरु में अपना वोट डाला।
- कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। आज यहां 490 लोगों ने पारदर्शी तरीके से मतदान किया। इससे देश को फायदा होगा।
- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है, कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव आज 22 साल बाद हो रहा है। यह चुनाव पार्टी में आंतरिक सद्भाव का संदेश देता है। गांधी परिवार से मेरे संबंध 19 अक्टूबर (मतगणना के दिन) के बाद भी वही रहेंगे।
- कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने अध्यक्ष के लिए चुनाव कराने वाली एकमात्र राजनीतिक पार्टी है। यह एक ऐतिहासिक दिन है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बेल्लारी में वोट डालेंगे। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के सुबह करीब 11 बजे वोट डालने की उम्मीद है।
- कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम, जयराम रमेश और पार्टी के अन्य नेताओं ने दिल्ली में एआईसीसी कार्यालय में वोट डाला।
- मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ये हमारे आंतरिक चुनाव का हिस्सा है। हमने एक-दूसरे (थरूर) से जो कुछ भी कहा वह मैत्रीपूर्ण ढंग से है। हमें मिलकर पार्टी बनानी है। थरूर ने मुझे फोन किया और मुझे शुभकामनाएं दीं और मैंने भी उन्हें गुडलक कहा।
- वोटिंग से पहले शशि थरूर ने कहा कि मुझे भरोसा है। अब पार्टी की किस्मत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथ में है। हमारे खिलाफ मुश्किलें खड़ी हो रही हैं, क्योंकि पार्टी और पार्टी के नेता दूसरे उम्मीदवार के साथ हैं। थरूर ने कहा कि मैंने खड़गे से बात की और कहा कि हम सहयोगी और दोस्त बने रहेंगे।
- कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने एआईसीसी कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष चुनाव के लिए मतदान शुरू होने से पहले अंतिम जांच की।
- कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए वोटिंग दिल्ली में एआईसीसी कार्यालय में सुबह 10 बजे शुरू होगी।
- कांग्रेस की मौजूदा अध्यक्ष सोनिया गांधी, AICC महासचिव, राज्य प्रभारी, सचिव और संयुक्त सचिवों समेत कुल 75 कांग्रेस डेलिगेट्स 24 अकबर रोड यानी कांग्रेस हेडक्वॉर्टर में अपना वोट डालेंगे।
- ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल राहुल गांधी समेत करीब 47 लोग कर्नाटक के बेल्लारी में वोटिंग करेंगे। चुनाव में 36 पोलिंग स्टेशन, 67 बूथ बनाए गए हैं।
मल्लिकार्जुन खड़गे का मेनिफेस्टो
- चुनाव जीते तो पार्टी के 50 फीसदी पदों पर 50 साल से कम उम्र के नेताओं की नियुक्ति होगी।
- उदयपुर डिक्लेरेशन को पूरी तरह से लागू किया जाएगा।
- महिलाओं, एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के नेताओं को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।
- सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी नेता एक पद पर पांच साल से ज्यादा समय तक ना रहें।
- 2024 के चुनाव में बीजेपी के खिलाफ पूरी ताकत के साथ लड़ने के लिए पार्टी को तैयार करेंगे।
शशि थरूर ने किया ये ऐलान
- युवाओं-महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को सशक्त किया जाएगा।
- प्रदेश, जिला और ब्लॉक संगठन के फैसले दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व के बजाय स्थानीय स्तर पर करने का फॉर्मूला रखेंगे।
- मेहनती कार्यकर्ताओं को ज्यादा दायित्व और सम्मान दिया जाएगा।
- 50 से कम उम्र के लोगों को संगठन में अहम पद, चुनाव में टिकट और एक सीट पर 2 चुनाव हारने वाले को टिकट दोबारा नहीं मिलेगा।
- अध्यक्ष बने तो कार्यकर्ताओं से सीधे रिश्ते बनाए रखने पर जोर होगा।
अभी पढ़ें – PM मोदी ने ‘वन नेशन, वन फर्टिलाइजर स्कीम’ का किया शुभारंभ, बोले- किसानों का होगा कायाकल्प
137 साल पुरानी पार्टी में तीसरी बार चुनाव
137 साल पुरानी पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए इस बार गैर-गांधी परिवार से किसी नेता का चुना जाता तय है। पिछले 50 सालों में सिर्फ दो बार ही कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग हुई है। पहली बार 1997 के चुनाव में तीन उम्मीदवार सीताराम केसरी, शरद पवार और राजेश पायलट चुनावी मैदान में थे। सीताराम केसरी 6224 वोट पाकर कांग्रेस अध्यक्ष बने थे। दूसरी बार साल 2000 में कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव सोनिया गांधी और जितेंद्र प्रसाद के बीच हुआ था जिसमें सोनिया गांधी को 7,448 और जितेंद्र प्रसाद को 94 वोट मिले थे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
5 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
6 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
6 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
7 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
8 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
8 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
10 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
10 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines