Priyanka Gandhi On Seat Sharing In UP: यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी फिलहाल राज्य की 200 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की रणनीति बना रही है. 19 अक्तूबर 2026 को दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में हुई बैठक में इस दिशा में चर्चा की गई. कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना को भी खुला रखने का फैसला किया है.
सीटों के बंटवारे पर भी हुई चर्चा
यूपी में कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम लगातार विपक्षी गठबंधन में बराबरी के आधार पर सीटों के बंटवारे की बात कर रहे हैं. दूसरी तरफ, समाजवादी पार्टी की तरफ से कांग्रेस को 50 से 55 सीटें दिए जाने की चर्चा सामने आई है. हालांकि दोनों दलों के बीच सीटों का आखिरी फैसला टॉप लीडिरशिप की बातचीत के बाद ही होगा. सोमवार को हुई बैठक में कांग्रेस ने उन विधानसभा क्षेत्रों की पहचान करने की रणनीति पर विचार किया, जहां पार्टी अपनी दावेदारी पेश करना चाहती है. मीटिंग में प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद भी शामिल हुए. मीटिंग के दौरान नेताओं ने राज्य में पार्टी की चुनावी तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और सपा के साथ संभावित सीट बंटवारे जैसे मुद्दों पर चर्चा की. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस उन सीटों की सूची तैयार करेगी जिन्हें वो गठबंधन की बातचीत के दौरान प्राथमिकता देना चाहती है.
दिल्ली की रैली में यूपी से 25 हजार कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य
कांग्रेस ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली के लिए उत्तर प्रदेश से कम से कम 25 हजार कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा है. ये रैली वोट चोरी के मुद्दे और चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित की जानी है. प्रियंका गांधी ने प्रदेश के नेताओं को निर्देश दिया है कि रैली में यूपी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए. पार्टी इस कार्यक्रम के जरिए चुनाव से पहले अपने संगठन और राजनीतिक गतिविधियों को गति देने की तैयारी में है. रैली के बाद उत्तर प्रदेश में चुनावी अभियान को तेज करने के साथ संगठनात्मक स्तर पर बदलाव किए जाने की भी संभावना है.
अगले हफ्ते शुरू हो सकती है गठबंधन पर बातचीत
यूपी में इंडिया गठबंधन के तहत सीटों के बंटवारे को लेकर अगले हफ्ते बातचीत शुरू होने की संभावना जताई जा रही है. इसके लिए कांग्रेस एक समिति गठित करने की तैयारी कर रही है. ये कमेटी सपा समेत गठबंधन के दूसरे सहयोगी दलों के साथ बातचीत करेगी. फिलहाल कांग्रेस की तैयारी 200 से ज्यादा सीटों पर केंद्रित है, लेकिन गठबंधन को लेकर अंतिम स्थिति सहयोगी दलों के बीच होने वाली बातचीत और टॉप लीडरशिप के फैसले पर निर्भर करेगी.
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र में प्रदर्शन होते रहेंगे...', बोले RSS चीफ मोहन भागवत
34 mins agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
1 hr agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
3 hrs agoLIVE: टाइगर श्रॉफ पर हमले के आरोपियों को लेकर मुंबई रवाना हुई पुलिस
3 hrs agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
3 hrs agoCJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत क्यों बढ़ी?
3 hrs agoआशुतोष रांका और सौरव दास को अभी नहीं मिली राहत, दो दिन बढ़ी कस्टडी
14 hrs ago'अपना एल्गोरिदम ठीक करें...', सरकार ने Meta को दी वॉर्निंग
15 hrs agoमणिपुर हिंसा में 4 लोगों ने गंवाई जान, शवों को CM के घर ले गए स्थानीय
16 hrs agoOIC मीटिंग में पाकिस्तान के आरोपों पर भारत का करारा जवाब
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines