Congress PC On WFI Election Results : देश में एक बार फिर पहलवानों और बृजभूषण सिंह का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपी और सांसद बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह भारतीय कुश्ती संघ चुनाव (WFI Elections) जीत गए हैं। डब्ल्यूएफआई चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद ही महिला पहलवान साक्षी ने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। इसे लेकर देश में राजनीति गरमा गई है। महिला पहलवानों के समर्थन में कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फेंस कर कहा कि बेटियों के अपमान पर प्रधानमंत्री चुप हैं।
कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और विजेंद्र सिंह मीडिया के सामने आए और उन्होंने मोदी सरकार को घेरा। इस दौरान रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह के डब्ल्यूएफआई चुनाव जीतने के बाद महिला पहलवान साक्षी मलिक ने संन्यास ले लिया, जोकि भारत के खेल इतिहास में एक काला अध्याय है। साक्षी मलिक ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली पहलवान हैं। किसान की पहलवान बेटी की आंखों से आंखू निकल रहे हैं, जोकि सरकार की बेशर्मी का प्रमाण है।
यह भी पढ़ें : दुख होता है एथलीटों को न्याय के लिए सड़क पर बैठना पड़ा :नीरज चोपड़ा
भारत को पहला ओलिंपक पदक दिलाने वाली महिला पहलवान को घर बैठना पड़ेगा
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि किसान परिवार की जिस बेटी ने भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाया था, उसे अब मजबूरन घर बैठना पड़ रहा है। न्याय की लड़ाई के लिए पहलवान बेटियां जंतर-मंतर पर बैठी रहीं, लेकिन भाजपा सरकार ने पुलिस के जूतों से कुचलवाया था। उन्होंने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और खेल मंत्री से न्याय की गुहार लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई।
देश की बेटियों का सरकार से सवाल
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि देश की बेटियों का मोदी सरकार से सवाल है कि किसान की पहलवान बेटियों के अपमान पर देश की संसद और मोदी सरकार क्यों चुप है?. देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा-राज्यसभा के सभापति, खेल जगत की नामी-गिरामी हस्तियां क्यों मौन हैं? तो क्या अब मान लिया जाए कि अब न्यू इंडिया का नॉर्मल दबदबा, डर, भय और अन्याय है।
महिला पहलवानों के साथ न्याय हो : बॉक्सर विजेंद्र सिंह
कांग्रेस नेता और बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने कहा कि अगर आपकी मां-बहन-बेटी के साथ ऐसा व्यवहार होता तो क्या आप लोग तब भी चुप रहते या मोदी सरकार ऐसे ही मौन रहती। महिला पहलवानों के प्रोटेस्ट को बदनाम करने का प्रयास किया गया है। पहले दिन से मैं महिला पहलवानों की न्याय लड़ाई में खड़ा हूं और भविष्य में भी साथ खड़ा रहूंगा। मैं सिर्फ यही चाहता हूं कि उन पहलवानों के साथ न्याय हो।
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
2 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
2 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
5 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
8 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
8 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
9 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
10 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
11 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines