भारत और पाकिस्तान में युद्धविराम हुआ, लेकिन पाकिस्तान ने फितरतन धोखेबाजी की। युद्धविराम के बाद 3 घंटे के अंदर ही युद्धविराम का उल्लंघन कर दिया। पंजाब और जम्मू कश्मीर में गोलीबारी की और ड्रोन अटैक किए। पाकिस्तान की इस दगाबाजी पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर भड़क गए। उन्होंने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट लिखकर पाकिस्तान पर कटाक्ष किया कि उसकी फितरत है मुकर जाने की, उसके वादे पे यकीन कैसे करू?
युद्धविराम पर क्या कहा था थरूर ने?
शाम को भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए थरूर ने कहा था कि भारत पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद केवल ‘आतंकवादियों को सबक सिखाना’ चाहता था। ANI ने शशि थरूर के हवाले से बताया कि शांति बहुत जरूरी है। मुझे बहुत खुशी है कि भारत कभी भी युद्ध नहीं चाहता था। भारत आतंकवादियों को सबक सिखाना चाहता था, मेरा मानना है कि सबक सिखाया गया है। पाकिस्तान और POK में एयर स्ट्राइक करके आतंकियों के ठिकाने ध्वस्त किए गए हैं, किसी सैन्य ठिकाने या रिहायश को निशाना नहीं बनाया।
भारत पाकिस्तान हुआ था युद्धविराम
बता दें कि 4 दिन से पाकिस्तान सीमा पार से भारत पर ड्रोन और मिसाइल से हमले का रहा है। भारत ने भी हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है, लेकिन भारत और पाकिस्तान ने शनिवार को जमीन, आसमान, समुद्र में दुश्मनी तत्काल समाप्त करने पर सहमति व्यक्त की। हैरानी की बात यह रही कि युद्ध विराम की घोषणा सबसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की।
उन्होंने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट लिखकर भारत पाकिस्तान में युद्ध विराम की घोषणा की। इसके बाद भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इसकी औपचारिक घोषणा की, लेकिन संघर्ष विराम की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद जम्मू-कश्मीर में रात में ड्रोन देखे गए। विस्फोट होने की आवाजें सुनाई दीं। सेना ने ड्रोन को मार गिराने के लिए एयर डिफेंस सिस्टम इस्तेमाल किया।
रात 11 बजे जल्दबाजी में एक प्रेस वार्ता बुलाई गई, जिसमें विदेश सचिव मिसरी ने पुष्टि की कि पाकिस्तान ने आज शाम को ही युद्धविराम का उल्लंघन कर दिया, जिसका भारतीय सशस्त्र बलों ने उचित जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ घंटों से भारत और पाकिस्तान के सैन्य महानिदेशकों के बीच युद्धविराम की सहमति बनी, उसके बावजूद बार-बार उल्लंघन हो रहा है। सेना को सख्त कदम उठाने का आदेश दे दिया है।
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
3 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
3 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
5 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
8 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
8 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
8 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
9 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
10 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines