लोगों की लाइफ लाइन कही जानी वाली भारतीय रेलवे का काफी पुराना इतिहास है। देश के कोने-कोने तक रेल लाइन का जाल बिछा हुआ है। लोग अक्सर ट्रेनों से ही लंबी दूरी तय करते हैं। अंग्रजों के समय में देश में रेलवे का विकास हुआ था। आज के दिन यानी 16 अप्रैल को पहली ट्रेन चली थी, जिसे भारतीय रेल परिवहन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसे लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने भी एक्स पर पोस्ट किया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि 3 इंजन, 14 डिब्बे और 400 यात्री। 16 अप्रैल 1853 को भारत की पहली कमर्शियल ट्रेन बॉम्बे से ठाणे तक चली। आज भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का नियोक्ता भारतीय रेलवे देश की लाइफ लाइन बना हुआ है- एक ऐसी विरासत जो लाखों लोगों को जोड़ती है और प्रगति को गति देती है।
यह भी पढ़ें : CWC में परमानेंट इन्वाइटी नियुक्त हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला, जानें अब तक का सफर
16 अप्रैल 1853 को चली थी भारत की पहली ट्रेन
देश में चलाई गई पहली ट्रेन का नाम डेक्कन क्वीन था, जिसमें कुल 14 बोगियां थीं। डेक्कन क्वीन ट्रेन साल 1853 में आज के दिन 16 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे बोरीबंदर ( छत्रपति शिवाजी टर्मिनल स्टेशन) से चली थी और अपने गंतव्य स्थान पर शाम 4.45 बजे पहुंची थी। इस ट्रेन में 400 यात्री थे और इस ट्रेन में 3 इंजन का इस्तेमाल किया गया था। भारतीय रेलवे की यह एक बड़ी उपलब्धि थी।
पहली ट्रेन ने 1.15 घंटे में 34 किमी का तय किया था सफर
अंग्रेजों ने लोगों की जरूरत के लिए नहीं, बल्कि व्यापार के लिए रेलवे का नेटवर्क बिछाया था। भारत की पहली ट्रेन ने 1.15 घंटे में 34 किलोमीटर का सफर तय किया था। तालियों की गड़गड़ाहट और 21 तोपों की सलामी के साथ देश की पहली ट्रेन का वेलकम किया गया था।
यह भी पढ़ें : राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने बीजेपी के आरोपों को किया खारिज, कहा- कांग्रेस संविधान की ‘रक्षक’
संबंधित खबरें
पेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
1 hr agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
1 hr ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 hr agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
2 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
3 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
3 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोपालन ने मांगा VRS, सरकार को भेजा आवेदन पत्र
6 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
15 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छर? भारतीय 'हीरो' ने घायल होकर भी बचाई 180 यात्रियों की जान
17 hrs agoएसिड अटैक पीड़ितों के लिए आसान होगी ट्रेन की यात्रा! SC में केंद्र ने दी ड्राफ्ट तैयार करने की दी जानकारी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines