Rajeev Shukla On CEC Gyanesh Kumar: दिल्ली में जब विपक्षी पार्टियां संसद से इलेक्शन कमीशन के ऑफिस तक मार्च कर रही थी, तब इस प्रोटेस्ट में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद भी शामिल हुए. उन्होंने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के मुद्दे पर चीफ इलेक्शन कमीश्नर पर जमकर निशाना साधा. उनका मानना है कि सीईसी ज्ञानेश कुमार पर लोगों का भरोसा नहीं रह गया है, इसलिए चुनाव आयुक्त को इस्तीफा देना ही होगा.
ज्ञानेश कुमार पर क्या बोले राजीव शुक्ला?
जब रिपोर्टर ने कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला से सवाल पूछा कि क्या आप लोग प्रोटेस्ट कर रहे हैं, तो क्या समझा जाए कि CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे से कम में समझौता नहीं करेंगे, तब उन्होंने जवाब में कहा, ये तय हो चुका है कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेना है, चुनाव आयोग से लोगों का भरोसा खत्म हो गया, सुप्रीम कोर्ट के जज भी बोल रहे हैं कि गलत वोट काटे गए. लोगों का वोट काटकर विपक्ष को हराना ये साबित करता है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं रह गया है, इस लिए हम सभी सड़कों पर आ गए हैं.
भगवान गणेश से तुलना करने पर सवाल
राजीव शुक्ला ने आगे कहा, ‘सबसे शर्म की बात तो ये है, जिसके लिए मुझे काफी दुख हो रहा है, कि एक बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ‘भगवान गणेश’ हैं. अरे गणेश जी परम पिता परमेश्वर, दया निधान हैं. उनकी तुलना ऐसे व्यक्ति से कर रहे हैं, जिसके ऊपर चोरी का आरोप है, भ्रष्टाचार का आरोप है, वोट चोर है, उसकी तुलना भगवान गणेश से हो रही है, सिर्फ इसलिए कि उससे बीजेपी को फायदा हो रहा है. भाजपा के हित में वो काम कर रहे हैं. बीजेपी को फर्जी तरीके से जितवाने का काम कर रहे हैं. 13 करोड़ लोगों के वोट काट दिए. सुप्रीम कोर्ट के जज बोलने लगे हैं कि गलत हो रहा है. वोट जनता का पहला अधिकार है, जो छीना जा रहा है. इसलिए हम सभी सड़कों पर उतर आए हैं, ये आंदोलन चलता रहेगा, जब तक ज्ञानेश इस्तीफा नहीं देंगे.’
विपक्ष क्यों मांग रहा है CEC का इस्तीफा?
चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की विपक्ष की मांग मुख्य रूप से चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट की ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’पर उनकी आपत्तियों और मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोपों से जुड़ी है. विपक्षी दलों का आरोप है कि SIR के कारण असली मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हट सकते हैं, खासकर उन लोगों के जिनके पास जरूरी दस्तावेज जमा करने में मुश्किल आती है. उन्होंने ज्यादा पारदर्शिता और मतदाताओं के लिए नाम हटाने के फैसले को चुनौती देने का एक असरदार तरीका अपनाने की मांग की है.
फॉर्म 6 पर विवाद
नए वोटर्स के रजिस्ट्रेशन के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म 6 में किए गए बदलावों को लेकर विवाद बढ़ गया. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि यह बदलाव बिना सही अधिकार के किया गया और CEC ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर सवाल उठाए. सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि उसने विवादित बदलाव को मंजूरी नहीं दी थी, जबकि चुनाव आयोग ने इन आरोपों को गुमराह करने वाला बताकर खारिज कर दिया है.
ECI की निष्पक्षता पर सवाल
विपक्ष ने चुनाव आयोग के फ़ैसले लेने के तरीके पर भी चिंता जताई है. उन्होंने तीन सदस्यों वाले चुनाव पैनल के अंदर SIR से जुड़े कुछ फैसलों को लेकर मतभेदों की रिपोर्ट का हवाला दिया है. उनका तर्क है कि इस विवाद ने चुनावी प्रक्रिया में जनता के भरोसे पर असर डाला है.चुनाव आयोग और BJP ने राजनीतिक पक्षपात के आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि वोटर लिस्ट में सुधार का मकसद सही वोटर लिस्ट सुनिश्चित करना है. इसलिए विपक्ष सीईसी के इस्तीफे की अपनी मांग को SIR, वोटर लिस्ट में पारदर्शिता, फ़ॉर्म 6 विवाद और ECI की संस्थागत आजादी से जुड़ी चिंताओं से जोड़ रहा है.
संबंधित खबरें
उपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग जारी, हुमायूं कबीर हिरासत में
14 mins agoMSME कंपनियों के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, कैबिनेट की बैठक में दो अहम फैसले
56 mins ago'ज्ञानेश हमसे क्यों नहीं मिल रहे?' राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर उठाया सवाल
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार हो सकते हैं गिरफ्तार? केरलम केस में कितनी हो सकती सजा
3 hrs agoCEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका सहित कई नेता
5 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
7 hrs agoLIVE: मुझे बताओ, मैं देश में कहां बैठ सकता हूं- राहुल गांधी
9 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
9 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
18 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines