पंजाब में आई बाढ़ को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है और जल्द से जल्द राहत पैकेज दिए जाने की मांग की है. राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की तरफ से शुरुआती राहत पैकेज के तौर पर दिए गए 1600 करोड़ रुपये को पंजाब के लोगों के साथ घोर अन्याय करार दिया है. उन्होंने अनुमान जताया है कि बाढ़ से पंजाब में 20 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है.
4 लाख एकड़ फसल बर्बाद
पत्र में राहुल गांधी ने लिखा है कि अपनी हालिया यात्रा के दौरान मैंने पंजाब में आई बाढ़ से भयावह तबाही और उसकी मानवीय क्षति को देखा है. 4 लाख एकड़ से ज्यादा धान की फसल बर्बाद हो गई है और 10 लाख से ज्यादा जानवर मारे गए हैं. लाखों लोग, जिनमें से ज्यादातर हाशिए पर रहने वाले समुदायों से हैं, अपने घर खो चुके हैं. बाढ़ ने जमीन के बड़े हिस्से को खेती के लायक नहीं रहने दिया है. आज भी हजारों एकड़ जमीन जलमग्न है और गावों का संपर्क टूटा हुआ है.
शुरुआती राहत पंजाब के लोगों के साथ घोर अन्याय
पत्र में आगे लिखा है कि इस संकट की गंभीरता के बावजूद मैंने मानवता का सर्वोत्तम उदाहरण देखा. लोगों ने अजनबियों के लिए अपने घर खोले और जो कुछ भी उनके पास था, उसे बांट दिया. उनकी उदारता और मदद के प्रति प्रतिबद्धता सराहनीय थी. पत्र में राहुल गांधी ने लिखा है कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित ₹1,600 करोड़ की शुरुआती राहत पंजाब के लोगों के साथ घोर अन्याय है. अनुमान बताते हैं कि राज्य को कम से कम 20,000 करोड़ का नुकसान हुआ है.
यह भी पढ़ें: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सीएम भगवंत मान ने शुरू किया ‘मिशन चढ़दी कला’, लोगों से की ये अपील
राहुल गांधी ने लिखा है कि इस संकट के लिए एक और भी साहसिक प्रतिक्रिया की जरूरत है. मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि वह क्षति का शीघ्र आकलन कराए तथा एक व्यापक राहत पैकेज प्रदान करे. पंजाब फिर उठ खड़ा होगा. उनकी इस मुश्किल घड़ी में हमें पंजाब के हर किसान, हर जवान और हर परिवार को यह भरोसा दिलाना होगा कि भारत उनके साथ खड़ा है.
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
1 hr agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
5 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
8 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
8 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
9 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
10 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines