Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब में प्रवेश करते ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में दर्शन किए। भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा के अंबाला से निकलकर पंजाब पहुंची। बुधवार से पंजाब में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा भ्रमण करेगी।
पंजाब पहुंचने के बाद जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि अमृतसर में सबसे पवित्र स्वर्ण मंदिर की तीर्थ यात्रा के साथ इसे शुरू करने का कोई बेहतर तरीका नहीं हो सकता है। आज दोपहर कोई पदयात्रा नहीं होगी।
12 और 13 जनवरी को दोपहर 1 बजे के बाद नहीं होगी यात्रा
अंबाला में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए रमेश ने कहा कि लोहड़ी समारोह के मद्देनजर 12 और 13 जनवरी को दोपहर एक बजे के बाद पंजाब में कोई पदयात्रा नहीं होगी। यात्रा 14 जनवरी को फिर शुरू होगी। राहुल गांधी 15 जनवरी को जालंधर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को गांधी द्वारा श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ समाप्त होगी। यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से गुजर चुकी है।
संबंधित खबरें
इंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
13 mins agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
2 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
3 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
4 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
4 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
5 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
5 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
6 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
8 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines