Meghalaya Assembly Election 2023: मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव हैं। इसको लेकर सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक रखी है। बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शिलांग में अपनी पहली रैली की। राहुल गांधी ने संसद में पीएम मोदी और उनके बीच हुए तीखे सवाल-जवाबों का जिक्र किया तो तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी जोरदार हमले किए।
टीएमसी चाहती है कि भाजपा सत्ता में आए
राहुल गांधी ने कहा, ‘आप टीएमसी का इतिहास जानते हैं, आप बंगाल में होने वाली हिंसा को भी जानते हैं, वे गोवा आए और बड़ी रकम खर्च की क्योंकि उनका विचार बीजेपी की मदद करना था। मेघालय में टीएमसी का विचार यह सुनिश्चित करना है कि भाजपा सत्ता में आए।’
राहुल गांधी ने कहा कि हम भाजपा को मेघालय की संस्कृति, भाषा और इतिहास को नुकसान नहीं पहुंचाने देंगे। भाजपा किसी का भी सम्मान नहीं करती है, क्योंकि वह सोचती है कि वह सबकुछ जानती है।
मैं टीवी पर नहीं दिखता, जानते हैं क्यों?
राहुल गांधी ने कहा, ‘मैंने संसद में भाषण दिया था और प्रधानमंत्री से कुछ सीधे सवाल पूछे थे। मैंने पीएम से अडानी के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा। मैंने एक तस्वीर भी दिखाई जिसमें पीएम मोदी,अडानी के साथ उनके विमान में बैठे हैं। PM मोदी ने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया।
उन्होंने मुझसे एक प्रश्न पूछा और कहा कि मेरा नाम गांधी क्यों है, नेहरू क्यों नहीं? उन्होंने पूरी चर्चा को टाल दिया। आपने देखा कि PM मोदी जब भाषण देते हैं तो पूरे टीवी पर छा जाते हैं…। लेकिन मेरा भाषण कहीं नजर नहीं आया और इसका कारण यह है कि इस देश की मीडिया को 2-3 बड़े उद्योगपतियों द्वारा नियंत्रित किया जाता है जिनके संबंध PM मोदी से हैं।
मेघालय चुनाव से जुड़ी बड़ी बातें
- 60 सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान होना है।
- 2023 के विधानसभा चुनाव में 375 प्रत्याशी मैदान में हैं।
- कांग्रेस और भाजपा ने सभी 60 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।
- टीएमसी 56 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। ममता बनर्जी ने यहां मुकुल संगमा को सीएम चेहरा घोषित किया है।
यह भी पढ़ें: तृणमूल सांसद ने पीएम मोदी को कहा अपशब्द, पूछा- क्या जयशंकर को भूलने की बीमारी है?
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM के छोड़ने के आदेश
1 hr agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
3 hrs agoLIVE: यूट्यूबर ध्रुव राठी को रिहा किया गया, दिल्ली पुलिस ने रात 3 बजे छोड़ा
3 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
11 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
13 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
13 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
13 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
14 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
15 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines