पिछले दिनों केंद्र सरकार की ओर से ईद-उल-फितर के मौके पर ‘सौगात-ए-मोदी’ की खास पेशकश की गई थी। मुस्लिमों के लिए दी गई इस किट में सेवइयां, सूजी, मेवे, बेसन, चीनी और वस्त्र शामिल थे। देशभर में लगभग 32 लाख मुस्लिमों को ये किट दी गईं। बीजेपी ने इस पहल को ‘सबका साथ-सबका विकास’ से जोड़कर बताया था। हालांकि कई विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने इस किट का विरोध किया था। मुस्लिम नेताओं ने इसे वक्फ संशोधन विधेयक से भी जोड़कर देखा। अब जब ये विधेयक लोकसभा में पेश हुआ तो कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने केंद्र सरकार पर तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इमरान मसूद ने ‘सौगात-ए-मोदी’ पर तंज किया।
हमें सौगात-ए-मोदी में रोजगार दीजिए
इमरान मसूद ने इस बिल पर चर्चा करते हुए सदन में कहा- ”हमें सौगात-ए-मोदी में रोजगार दे दीजिए। हमें सौगात-ए-मोदी में मोहब्बत दे दीजिए। वक्फ मैनेजमेंट सिस्टम ऑफ इंडिया (WAMSI) पोर्टल का जिक्र करते हुए सांसद ने कहा- इसका बार-बार जिक्र हो रहा था।
10 साल में नहीं कर सके प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन
दस साल बहुत लंबा समय होता है। आप 10 साल में सभी संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन ही नहीं कर सके। आप 10 साल में यह काम नहीं कर सके, लेकिन अब आप कहते हैं कि प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन 6 महीने के भीतर करना होगा। अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो वे संपत्तियां अब वक्फ की नहीं रहेंगी।
ये भी पढ़ें: वक्फ संशोधन बिल सदन में पेश, अब कैसे होगा पास, आगे क्या-क्या होगा?
ऐसे में पूछना चाहता हूं कि रजिस्ट्रेशन कौन करेगा? क्या आपके अधिकारी ऐसा करेंगे। जब यह 10 साल में नहीं किया जा सका तो 6 महीने में कैसे पूरा किया जाएगा? यह एक संविधान विरोधी विधेयक है।”
कौन हैं इमरान मसूद?
इमरान मसूद कांग्रेस के लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने 2024 में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा और शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने बीजेपी के राघव लखनपाल को शिकस्त दी थी। इससे पहले इमरान मसूद तीन बार विधायक और दो बार सांसद रह चुके हैं। उनकी गिनती कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में होती है।
ये भी पढ़ें: वक्फ संशोधन बिल पर बवाल क्यों, सरकार का तर्क क्या? 10 पॉइंट्स में जानें हर डिटेल
संबंधित खबरें
सलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
50 mins agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
52 mins agoEC का 6 राज्यों में SSR को लेकर बड़ा ऐलान, 21 जनवरी को आएगी फाइनल लिस्ट
1 hr agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
1 hr ago'हिरासत और गिरफ्तारी में अंतर नहीं कर सकते', सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
2 hrs agoक्या सुप्रिया सुले केंद्रीय मंत्री बनेंगी? कैबिनेट विस्तार पर बड़ा अपडेट
2 hrs ago'चुनाव हारने के बाद BJP ने बदले नियम', राहुल गांधी ने बोला तीखा हमला
3 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
3 hrs ago'गलत नंबर मिला दिया, संसद जाइए', SC-ST की आरक्षित सीटों पर SC का बड़ा फैसला
4 hrs agoMeta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines