'हमें सौगात-ए-मोदी में मोहब्बत दे दीजिए...', सांसद इमरान मसूद ने वक्फ संशोधन बिल पर क्या कहा?

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध किया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि 10 साल में प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन क्यों नहीं किया गया।

Imran Masood

लोकसभा में इमरान मसूद (फाइल फोटो)

पिछले दिनों केंद्र सरकार की ओर से ईद-उल-फितर के मौके पर ‘सौगात-ए-मोदी’ की खास पेशकश की गई थी। मुस्लिमों के लिए दी गई इस किट में सेवइयां, सूजी, मेवे, बेसन, चीनी और वस्त्र शामिल थे। देशभर में लगभग 32 लाख मुस्लिमों को ये किट दी गईं। बीजेपी ने इस पहल को ‘सबका साथ-सबका विकास’ से जोड़कर बताया था। हालांकि कई विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने इस किट का विरोध किया था। मुस्लिम नेताओं ने इसे वक्फ संशोधन विधेयक से भी जोड़कर देखा। अब जब ये विधेयक लोकसभा में पेश हुआ तो कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने केंद्र सरकार पर तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इमरान मसूद ने ‘सौगात-ए-मोदी’ पर तंज किया।

विज्ञापन

हमें सौगात-ए-मोदी में रोजगार दीजिए

इमरान मसूद ने इस बिल पर चर्चा करते हुए सदन में कहा- ”हमें सौगात-ए-मोदी में रोजगार दे दीजिए। हमें सौगात-ए-मोदी में मोहब्बत दे दीजिए। वक्फ मैनेजमेंट सिस्टम ऑफ इंडिया (WAMSI) पोर्टल का जिक्र करते हुए सांसद ने कहा- इसका बार-बार जिक्र हो रहा था।

विज्ञापन

10 साल में नहीं कर सके प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन 

दस साल बहुत लंबा समय होता है। आप 10 साल में सभी संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन ही नहीं कर सके। आप 10 साल में यह काम नहीं कर सके, लेकिन अब आप कहते हैं कि प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन 6 महीने के भीतर करना होगा। अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो वे संपत्तियां अब वक्फ की नहीं रहेंगी।

विज्ञापन

ऐसे में पूछना चाहता हूं कि रजिस्ट्रेशन कौन करेगा? क्या आपके अधिकारी ऐसा करेंगे। जब यह 10 साल में नहीं किया जा सका तो 6 महीने में कैसे पूरा किया जाएगा? यह एक संविधान विरोधी विधेयक है।”

विज्ञापन

कौन हैं इमरान मसूद? 

इमरान मसूद कांग्रेस के लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने 2024 में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा और शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने बीजेपी के राघव लखनपाल को शिकस्त दी थी। इससे पहले इमरान मसूद तीन बार विधायक और दो बार सांसद रह चुके हैं। उनकी गिनती कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में होती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ