कांग्रेस सांसद की पत्नी का ISI कनेक्शन... विवाद पर गोगोई बोले- केस करेंगे, सीएम सरमा ने किया ये ऐलान

Congress MP Gaurav Gogoi: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी को लेकर असम में सियासत तेज हो गई है। सांसद ने कहा है कि वे कोर्ट में इसको लेकर मामला दायर करेंगे। विस्तार से पूरे मामले के बारे में जान लेते हैं।

Gaurav Gogoi

Photo-X/Gaurav Gogoi

Gaurav Gogoi News: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। गौरव गोगोई ने बीजेपी की आईएसआई से जुड़ी होने की प्रतिक्रिया के बाद अब कोर्ट में केस करने की बात कही है। मामले में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सरमा ने उनके बयान का स्वागत किया है। सरमा ने कहा कि असम सरकार भी मामले में कार्रवाई शुरू करने वाली है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश की एक पोस्ट का जवाब देते हुए सरमा ने विपक्ष को चुनाव में हार की याद दिलाई। सरमा ने कहा कि मैं अपने खिलाफ आपकी कार्रवाई का तहे दिल से स्वागत करता हूं। असल में आज से असम की सरकार भी कार्रवाई शुरू करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई के बेटे और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। गौरव ने कहा था कि बीजेपी उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिशें कर रही है। उसके खिलाफ वे जरूरी कानूनी कदम उठाएंगे। तरुण गोगोई ने एक लेटर में लिखा था कि सत्य की जीत होगी। असमिया भाषा में लिखे इस लेटर को फेसबुक पर शेयर किया गया था।

विज्ञापन

जयराम रमेश पर साधा निशाना

सीएम सरमा ने कहा कि जब तक हम लोग इस पद पर हैं, देश की सुरक्षा करने की अपनी शपथ से बंधे हुए हैं। इसलिए वे संबंधित सांसद को जल्द से जल्द कोर्ट जाने की सलाह दे रहे हैं, ताकि इस विषय पर जल्द से जल्द न्यायिक मंच पर चर्चा हो सके। बता दें कि जयराम रमेश ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में कहा था कि 2026 की शुरुआत में असम में होने वाले विधानसभा चुनाव में सरमा को प्रदेश के लोग पूर्व सीएम बना देंगे। उनके पास सिर्फ 12 महीने का समय बचा है।

विज्ञापन

सरमा ने जवाब देते हुए कहा कि पूर्व और वर्तमान सीएम कौन होगा, इसका फैसला सिर्फ असम की जनता करेगी? मैं आपको 2014 से कांग्रेस को मिली अपमानजनक हार की याद नहीं दिलाना चाहता। असम के सीएम की प्रतिक्रिया के बाद गौरव गोगोई ने कहा है कि जिस तरह झारखंड के लोगों ने झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान हिमंत बिस्वा सरमा की बयानबाजी को खारिज कर दिया, उसी तरह असम के लोगों की समझदारी की जीत होगी। वे आने वाले चुनाव में कांग्रेस को वोट देंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ