2024 Loksabha Election: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि टीएमसी शासित राज्य में उनकी पार्टी की पकड़ हर बीतते दिन के साथ बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हम बंगाल में ही क्यों, जहां जरूरत पड़ेगी वहां टीएमसी के खिलाफ लड़ेंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि कर्नाटक चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने कभी कहा है कि भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस को वोट दो? कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की जीत ने ममता बनर्जी को एहसास करा दिया है कि वह कांग्रेस को साथ लिए बिना भाजपा से नहीं लड़ पाएंगी।
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जब कर्नाटक में चुनाव चल रहे थे तब उन्होंने लोगों से कांग्रेस को वोट देने का आग्रह नहीं किया। आज जब कांग्रेस की जीत हुई तो उन्हें अहसास हुआ कि बिना कांग्रेस के वे बंगाल में आगे नहीं बढ़ सकतीं। उन्होंने सागरदिघी विधानसभा क्षेत्र के लिए हालिया उपचुनाव में अपनी पार्टी की जीत का हवाला देते हुए बंगाल में कांग्रेस की पकड़ हर गुजरते दिन के साथ बढ़ रही है।
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि टीएमसी नेता को इधर-उधर की बातें करना बंद करना चाहिए और सोनिया गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मिलना चाहिए। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि बंगाल में टीएमसी के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी।
जहां कांग्रेस मजबूत, वहां समर्थन देने को तैयार
बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य सचिवालय नबन्ना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘जहां-जहां कांग्रेस मजबूत है, उनकी पार्टी समर्थन देने को तैयार है।’ उन्होंने कहा कि जहां भी कोई क्षेत्रीय राजनीतिक दल मजबूत है वहां भाजपा नहीं लड़ सकती। जो दल किसी क्षेत्र विशेष में मजबूत हैं, उन्हें मिलकर लड़ना चाहिए। मैं कर्नाटक में कांग्रेस का समर्थन कर रही हूं, लेकिन उसे बंगाल में मेरे खिलाफ नहीं लड़ना चाहिए। बंगाल में कांग्रेस को टीएमसी की मदद करनी होगी।
ममता बनर्जी ने कहा कि मैं कोई जादूगर नहीं हूं न ही ज्योतिषी हूं। भविष्य में क्या होगा? यह नहीं कह सकती। लेकिन एक बात बता सकती हूं कि जहां-जहां क्षेत्रीय पार्टियां मजबूत है, वहां बीजेपी लड़ नहीं सकती है। कर्नाटक में डाला गया वोट बीजेपी सरकार के खिलाफ एक जनादेश है।
यह भी पढ़ें: कमलनाथ ने सिद्धारमैया और DK शिवकुमार से की बात, कर्नाटक में कौन बनेगा मुख्यमंत्री ?
संबंधित खबरें
'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
8 mins agoएल मुरुगन ने छोड़ा मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री का पद, राज्यसभा से भी दिया इस्तीफा
15 mins agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
1 hr agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
1 hr ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
2 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
2 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
3 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
4 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
4 hrs agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines