भारत में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार तेज हो रही है। कर्नाटक के कांग्रेस विधायक कोथुर मंजुनाथ ने कहा कि यह सिर्फ दिखावा था, इससे न तो न्याय मिला और न ही पहलगाम हमले के पीड़ितों को सच्ची सांत्वना मिली। इससे पहले एमपी में बीजेपी के मंत्री कर्नल सोफिया कुरैशी और यूपी में सपा सांसद रामगोपाल यादव व्योमिका सिंह को लेकर धार्मिक और जातीय टिप्पणियां कर चुके हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद इस पर बयानबाजी तेज होना वाकई देश के राजनीतिक परिदृश्य पर सवाल खड़े करती है।
कर्नाटक के कांग्रेस विधायक मंजुनाथ ने तल्ख अंदाज में कहा कि कुछ हुआ ही नहीं। बस दिखाने के लिए तीन-चार विमान ऊपर से भेजे और वापस बुला लिए। इससे पहलगाम हमले में मारे गए 26-28 लोगों को इंसाफ मिलेगा? क्या उन महिलाओं का दुख इस तरह से कम होगा? क्या उनके सम्मान का यही तरीका है?
कितने आतंकी मारे गए?
बता दें कि भारतीय सेना ने 6 और 7 मई की अर्द्धरात्रि को पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी लॉन्च पैड को तबाह कर दिया था। इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। इसके अलावा कई खूंखार आतंकियों को ढेर कर दिया था। कांग्रेस विधायक यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए हमले के जिम्मेदार आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि पर भी संदेह जताया। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा, क्या पक्के तौर पर पता है कि 100 आतंकी मारे गए? उनकी पहचान क्या है? क्या वे वहीं आतंकी थे जिन्होंने 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में हमला किया था।
आतंकी कौन थे जो हमारी सीमा में घुसे?
कांग्रेस विधायक ने इस दौरान भारत सरकार पर भी निशाना साधा। मंजूनाथ ने कहा कि वे आतंकी कौन थे जो हमारी सीमा में घुसे? उनकी पहचान क्या है? सीमा पर सुरक्षा क्यों नहीं थी? वे कैसे भाग निकले? हमें आतंकवाद की जड़, शाखाओं और तनों को पहचानकर खत्म करना चाहिए। उन्होंने इसे खुफिया तंत्र की पूर्ण विफलता करार दिया।
ये भी पढ़ेंः ‘इंडिया-पाक के बीच 18 मई तक रहेगा सीजफायर’, विदेश मंत्री इशाक डार के दावे पर भारत ने दिया ये बयान
संबंधित खबरें
हूती हमलों का रियाद की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
18 mins agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
58 mins agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
1 hr agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
2 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
3 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
4 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
4 hrs ago'बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों', CEC के इस्तीफे की मांग पर बोले मुरली मनोहर
4 hrs agoStarlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
6 hrs agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines