हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

असम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ चुनाव हारी पार्टी, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कसा तंज?

बैलेट पेपर पर चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस बैलेट पर हुआ चुनाव ही हार गई है. कांग्रेस को असम के सिलचर में हुए निकाय चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा. कांग्रेस की इस हार पर भाजपा ने तंज कसते हुए कहा है कि बैलेट पेपर पर चुनाव हारने वाली पार्टी बैलेट पेपर पर चुनाव कराने की मांग कैसे कर सकती है‌?

विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर तंज कसा है. (Credit-ANI)

दिल्ली में कांग्रेस विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है और यही कांग्रेस पिछले कई साल से EVM की जगह बैलेट पेपर पर चुनाव कराए जाने की मांग कर रही है. लेकिन इस बीच कांग्रेस बैलेट पेपर पर हुआ एक चुनाव ही हार गई है और पार्टी की करारी शिकस्त हुई है. कांग्रेस को असम में चुनावी झटका लगा है, क्योंकि सिलचर नगर निगम चुनाव कांग्रेस हार गई है. इस हार को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर तंज भी कसा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस बैलेट पेपर पर चुनाव कराने की मांग करती है और खुद बैलेट पेपर पर हुआ चुनाव हार गई है.

‘कांग्रेस को जनाधार के हिसाब से मिलेगी हिस्सेदारी’, यूपी चुनाव में सीट बंटवारे …

EVM में गलती संभव, बैलेट पेपर पर गुंजाइश नहीं

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि EVM पर चुनाव में तो कांग्रेस हारती ही है, बैलेट पर हुए चुनाव में कांग्रेस की उससे बड़ी हार हुई है. EVM में लोग नोटा दबाते हैं. मशीन देख घबरा जाते हैं और कभी गलत जगह पर वोट डाल देते हैं, लेकिन बैलेट पेपर पर तो लोग वोट देना अच्छे जानते हैं तो गलती होने की गुंजाइश ही नहीं. फिर भी कांग्रेस हार गई. सिलचर नगर निगम में 10 सीटें अल्पसंख्यकों की थीं. इस सीटों को कांग्रेस अल्पसंख्यकों के वोट से जीत सकती थी. लेकिन कांग्रेस को अल्पसंख्यकों ने भी वोट नहीं दिया. बस 2 सीटें ही मिल पाई और 5 सीटें निर्दलीयों ने जीत ली, बाकी भाजपा को मिलीं.

विज्ञापन

‘ज्ञानेश कुमार हमसे क्यों नहीं मिल रहे?’ राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर …

40 में से 2 सीटें जीतकर तीसरे नंबर पर रही कांग्रेस

सिलचर नगर निगम में कुल 42 वार्ड में से 40 वार्ड के लिए 3 अक्टूबर 2026 को वोटिंग हुई थी. वार्ड 9 और 20 से भाजपा उम्मीदवार बिजेंद्र प्रसाद सिंह और भक्ति सेन तालुकदार निर्विरोध चुने गए थे. 40 में से भाजपा ने 32 और असम गण परिषद ने 2 सीटें जीती हैं. कांग्रेस के खाते में 2 सीटें और निर्दलीयों को 6 सीटें जीती मिली हैं. गत 30 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि INDIA गठबंधन को बैलेट पेपर पर चुनाव करने की मांग करनी चाहिए. क्योंकि EVM में धांधलियों के कारण चुनाव प्रणाली से लोगों का भरोसा उठ गया है. इसलिए अब कांग्रेस CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, SIR को रद्द करना और मत पत्र के जरिए चुनाव कराने की मांगों को पूरा करवाकर ही दम लेगी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola