Opposition Members Suspended from Lok Sabha: विपक्ष के 14 सांसदों को संसद के बचे हुए शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया गया है। लोकसभा अध्यक्ष की ओर से दिए गए निर्देशों की घोर अवहेलना करने के चलते इनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। पहले लोकसभा ने कांग्रेस के पांच सदस्यों को निलंबित करने का प्रस्ताव पारित किया था। इसके बाद विपक्षी दलों के आठ और सदस्यों को सस्पेंड कर दिया गया।
मामले में डीएमके सांसद एसआर पार्थिबन को भी निलंबित किया गया था लेकिन वह आज सदन में आए ही नहीं थे। इस गलती का अहसास होने के बाद उनका निलंबन वापस ले लिया गया।
विपक्षी पार्टियों के ये 14 सांसद किए गए निलंबित
टीएन प्रथपन, हिबी ईडन, डीन कुरियाकोसे, एस जोथिमनि, राम्या हरिदास, बेनी बहनान, वीके श्रीकंदन, मोहम्मद जावेद, पीआर नटराजन, कनिमोझी करुणानिधि, के सुब्रमण्यम, एसआर पर्थिबान, एस वेंकटेशन, मणिकम टैगोर और डेरेक ओ’ब्रायन (राज्यसभा)।
‘बोल नहीं सकते तो सदस्य होने का क्या मतलब’
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि आज जो हुआ वह हैरान करने वाला है। जब आप किसी बात का विरोध करते हैं तो आपको बोलने की अनुमति नहीं दी जाती। ऐसे में संसद का सदस्य होने का और चर्चा में शामिल होने का मतलब ही क्या है। सदन में स्वस्थ चर्चा होनी चाहिए। पहले ऐसा ही हुआ करता था।
विपक्ष को टारगेट कर रही है सरकार: ललन सिंह
वहीं, इस एक्शन को लेकर जदयू अध्यक्ष ललन सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। सिंह ने कहा कि सरकार अपनी कमियां छिपाने के लिए सांसदों को सस्पेंड कर रही है। विपक्ष को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंमने आगे कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को सदन में जवाब देना चाहिए। सरकार के पास बहुमत है और बहुमत के बल पर सरकार जो चाहे करती है।अगर कल की घटना में गिरफ्तार किए गए दोनों लोग मुसलमान होते और उन्हें किसी कांग्रेस सांसद ने पास दिया होता तब आप भाजपा का रुख देखते।
‘पास देने वाले सांसद पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई’
डीएमके की सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने अपने निलंबन को लेकर कहा कि एक ऐसा सांसद है जिसने संसद की सुरक्षा में चूक के आरोपियों को सदन में आने के लिए पास दिए थे। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। महुआ मोइत्रा के मामले में हमने देखा कि बिना जांच पूरी किए उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया और इस सांसद को निलंबित तक नहीं किया गया है।
कनिमोझी ने आगे कहा कि हमने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से सदन में आने और बयान देने की मांग की लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हैं। जब हमने विरोध किया तो विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया। उन्होंने सवाल किया कि यह कैसा लोकतंत्र है?
‘संसद ही सुरक्षित नहीं तो देश कैसे होगा?’
विपक्षी सदस्यों के निलंबन को लेकर कांग्रेस सांसद अब्दुल खलीक ने कहा कि पास भाजपा के एक सांसद ने जारी किया गया था। जिसे सस्पेंड किया जाना चाहिए था उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। हम चाहते हैं कि गृह मंत्री सदन में जवाब दें, उन्हें इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए। सरकार निलंबित करके विपक्ष की आवाज नहीं दबा सकती। उन्होंने सवाल किया अगर संसद ही सुरक्षित नहीं है तो देश कैसे होगा?
संसद के नियमों के अनुसार था व्यवहार
डीएमके सांसद टीआर बालू ने कहा कि निलंबित किए गए सांसदों ने कुछ गलत नहीं किया था। उनका व्यवहार संसद के नियमों के अनुरूप था। उन्होंने किसी असंसदीय शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी सांसद यही मांग कर रहे थे प्रधानमंत्री या गृह मंत्री संसद में आएं और बताएं कि क्या हुआ था, अब क्या कदम उठाए गए हैं। एक्शन यह होना था कि भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा को गिरफ्तार किया जाता।
प्रह्लाद जोशी ने पेश किया था निलंबन का प्रस्ताव
पहले पांच कांग्रेस सदस्यों को लेकर संसदीय मामलों के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि सदन ने चेयर की अवहेलना को लेकर टीएन प्रथपन, हिबी ईडन, एस जोथिमनि,, राम्या हरिदास और डीन कुरियाकोस के आचरण का गंभीर नोट लिया है। उन्होंने कहा कि इन सदस्यों को बाकी बचे सत्र से निलंबित कर देना चाहिए। सदन की अध्यक्षता कर रहे बी महताब ने जोशी के प्रस्ताव को अनुमति दे दी।
‘राजनीतिकरण न करें विपक्षी सदस्य’
बुधवार को हुई संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर जोशी ने कहा कि इसे लेकर स्पीकर ओम बिड़ला ने गृह सचिव को उच्च स्तरीय जांच के लिए पत्र लिखा है और जांच की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी सदस्यों से इस मामले का राजनीतिकरण न करने की अपील भी की। कांग्रेस सांसदों पर एक्शन के बाद सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।
राज्यसभा से टीएमसी सांसद सस्पेंड
इससे कुछ घंटे पहले ही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ’ब्रायन को सदन में गलत आचरण के लिए सस्पेंड किया गया था। अब ये सासंद सत्र की आगे की कार्यवाही में शामिल नहीं हो सकेंगे।
ये भी पढ़ें: पूर्व TMC विधायक के ठिकानों पर IT की रेड
ये भी पढ़ें: कौन है संसद सुरक्षा में चूक का मास्टरमाइंड
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
5 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
7 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
8 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
8 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
9 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
10 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
10 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
11 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines