Pratyaksh Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Shashi Tharoor Reacts on Work Weeks: वर्क कल्चर पर भारत की दूसरी सबसे बड़ी IT कंपनी के फाउंडर नारायण मूर्ती का कहना है कि भारतीय युवाओं को हफ्ते में 70 घंटे काम करना चाहिए। वहीं दुनिया की 5 सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट में शामिल माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का कहना है कि हफ्ते में सिर्फ 3 दिन ही काम करना चाहिए। इस बीच, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स और इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति द्वारा कार्य सप्ताहों पर की गई टिप्पणियों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने तंज कसा है। एक्स पर पोस्ट में थरूर ने कहा कि बिल गेट्स और नारायण मूर्ति की टिप्पणियों पर अमल करें तो हम 5-दिवसीय कार्य सप्ताह के साथ समाप्त हो जाएंगे और वहीं पहुंच जाएंगे, जहां हम हैं।
“@BillGates says a three-day work-week ought to be possible”. In other words, if Mr Gates and Mr Narayana Murthy sit down together and work out a compromise, we will end up exactly where we are, with a five-day work week!https://t.co/2Id9GEf1KC
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) November 26, 2023
बता दें कि हाल ही में नारायण मूर्ती ने सुझाव दिया कि देश की उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए भारत के युवाओं को हर हफ्ते 70 घंटे काम करना चाहिए, जबकि गेट्स ने कहा कि जीवन का उद्देश्य केवल नौकरी करना नहीं है और कृत्रिम बुद्धिमत्ता(Artificial Intelligence) के कारण तीन दिन का कार्य सप्ताह संभव है।
शशि थरूर की यह पोस्ट 2.8 लाख से अधिक बार देखी जा चुकी है। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पोस्ट पर सहमति जताई और कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, हमें कितना काम करना चाहिए, यह केवल हम ही तय कर सकते हैं कोई और नहीं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, हम ऑफिस में जितना ज्यादा काम करेंगे उससे नारायण मूर्ती को फायदा होगा, जबकि बिल गेट्स काम की उत्पादकता बढ़ाकर पैसा कमाते हैं। वहीं तीसरे यूजर ने शशि थरूर की तारीफ करते हुए कहा कि हम आपसे सहमत हैं बेशक समाज में कुछ और भी चीजें हैं…परिवर्तन की जरूरत है, कार्यदिवस की नहीं…ऐसी महान शख्सियतों को एक और सकारात्मकता पर काम करना चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।