Congress leader Shashi Tharoor announced PM candidate: 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर देश की सभी राजनीतिक पार्टियों में कवायत तेज हो गई है, इस बीच सोशल मीडिया पर सबसे अधिक चर्चाओं में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कांग्रेस पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने सोमवार को इस बारे में बात करते हुए कहा कि अगर I.N.D.I.A गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करता है तो कांग्रेस पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को या फिर राहुल गांधी का पीएम पद के लिए ऐलान कर सकती है।
‘हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा’: शशि थरूर
आपको बताते चलें कि शशि थरूर ने बीते सोमवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंचे थे, जहां उन्होंने टेक्नोपार्क में अपने एक कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद शशि थरूर ने अमेरिका की एक निजी कंपनी से जुड़े अधिकारियों के साथ बातचीत की। इस दौरान 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर शुरू हुई चर्चा पर उन्होंने कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव के परिणाम आश्चर्यचकित करने वाले हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को हटाकर जनता विपक्षी गठबंधन यानी I.N.D.I.A को मौका दे सकती है, इसलिए अभी हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा।
पीएम के लिए मल्लिकार्जुन या राहुल का नाम ले सकती है कांग्रेस
बातचीत के दौरान शशि थरूर ने कहा कि यदि इस लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन जीत हासिल करता है और सत्ता में आता है तो I.N.D.I.A गठबंधन से जुड़े सभी विपक्षी नेताओं को एक बार फिर एक साथ आना होगा और उसी के साथ किसी एक नेता को देश के प्रधानमंत्री के रूप में चुनना होगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे या फिर पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम पीएम पद के लिए प्रस्तावित कर सकती है। इसी के साथ यदि खरगे प्रधानमंत्री बनते हैं तो वे देश के पहले दलित प्रधानमंत्री होंगे। वहीं, शशि थरूर ने राहुल गांधी पर भरोसा जताते हुए कहा कि राहुल गांधी को आगे जो भी जिम्मेदारियां दी जाएंगी, वे उसको बेहतर तरीके से निभाएंगे। आपको बताते चलें कि विपक्षी गठबंधन के रूप में सामने आए I.N.D.I.A में देश भर के कुल 26 दल शामिल हैं।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
5 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
5 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
6 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
6 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
7 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
9 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
10 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
10 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
11 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines