कांग्रेस नेता राजीव गौड़ा गिरफ्तार, नगर आयुक्त को 'अपशब्द' कहने का आरोप, हुई कार्रवाई

कर्नाटक में शिदलाघट्टा नगर आयुक्त अमृता गौड़ा को ‘अपशब्द कहने और धमकाने’ के आरोपी कांग्रेस नेता राजीव गौड़ा को सोमवार को केरल से गिरफ्तार कर लिया गया. चिकबल्लापुरा के पुलिस अधीक्षक कुशल चौकसी ने यह जानकारी दी.

news_a29ebc
विज्ञापन

कर्नाटक में शिदलाघट्टा नगर आयुक्त अमृता गौड़ा को ‘अपशब्द कहने और धमकाने’ के आरोपी कांग्रेस नेता राजीव गौड़ा को सोमवार को केरल से गिरफ्तार कर लिया गया. चिकबल्लापुरा के पुलिस अधीक्षक कुशल चौकसी ने यह जानकारी दी. चौकसी ने पीटीआई को बताया, ‘जी हां, हमने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. हम कल और अधिक जानकारी साझा करेंगे.’

दरअसल, राजीव गौड़ा ने 13 जनवरी को शिदलाघट्टा कस्बे के एक व्यस्त चौराहे से उनकी तस्वीर वाला बैनर हटाने पर अमृता गौड़ा को फोन पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी और उनके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था. जिसके बाद पुलिस ने उन पर कार्रवाई की.

विज्ञापन

वहीं, धमकी से आहत अमृता ने 14 जनवरी को मीडिया के सामने अपनी आपबीती सुनाई और बातचीत को सार्वजनिक भी कर दिया. नगरपालिका कर्मचारियों व अधिकारियों समेत पूरा शहर आयुक्त के समर्थन में उतर आया और उन्होंने शहर में मार्च निकाला और धरना प्रदर्शन किया.

विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल सेक्युलर (जद-एस)ने इस घटना के लिए सरकार की कड़ी आलोचना की. अमृता गौड़ा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने राजीव गौड़ा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

राजीव गौड़ा ने 2023 के विधानसभा चुनाव में शिदलाघट्टा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कांग्रेस नेता फरार हो गए, लेकिन सोमवार को उन्हें केरल से गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ