Congress Leader Rahul Gandhi Uttarakhand Kedarnath Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले काफी दिनों से अलग-अलग अंदाज में दिख रहे हैं। कभी वे रेलवे स्टेशन पर कुली के रूप में बैग उठाकर ले जाते दिखते हैं, कभी किसानों के साथ धान के फसल की कटाई करते तो कभी गरीब बस्तियों में जाकर लोगों से बात करते दिखाई देते हैं। उनको चाहने वाले इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे राहुल गांधी का एक खास अंदाज दिखाई दिया। राहुल गांधी ने यहां ठंड से ठिठुर रहे लोगों को चाय पिलाई। इसके साथ ही उन्होंने खुद भी चाय का लुफ्त उठाया। वे तीन दिनों के दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं।
लोगों ने राहुल गांधी के साथ ली सेल्फी
राहुल गांधी ने रविवार को केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने तीर्थयात्रियों को चाय पिलाई। तीर्थयात्रियों को चाय पिलाते हुए उनकी तस्वीरें भी सामने आईं हैं। इतने बड़े नेता को अपने बीच देखकर लोग हैरान रह गए और उनसे बातचीत की। तीर्थयात्रियों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिचाईं और सेल्फी ली। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राहुल गांधी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में केदारनाथ मंदिर की अपनी तस्वीरें भी शेयर की हैं। उन्होंने लिखा आज मैंने उत्तराखंड में केदारनाथ धाम का दौरा किया और दर्शन व पूजा की। हर-हर महादेव।
राहुल गांधी के सामने मोदी-मोदी के नारे
केदारनाथ पहुंचे राहुल गांधी का स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी के सामने कुछ लोगों ने मोदी-मोदी के नारे भी लगाए। राहुल गांधी दिल्ली से देहरादून हवाई अड्डे पर पहुंचे और वहां से हेलिकॉप्टर से केदारनाथ के लिए रवाना हुए। कांग्रेस ने उनकी केदारनाथ यात्रा को बिल्कुल निजी और आध्यात्मिक कार्यक्रम बताया है। गौरतलब है कि इस समय 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चल रहा है। ऐसे में चुनाव प्रचार के बीच ब्रेक लेकर राहुल गांधी के केदारनाथ पहुंचने की चर्चा हो रही है।
ये भी पढ़ें-कौन हैं हीरालाल सामरिया, जिन्हें सरकार ने देश का पहला दलित मुख्य सूचना आयुक्त बनाया?
संबंधित खबरें
फारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
32 mins ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
1 hr agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
1 hr ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
1 hr agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
2 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
5 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoLIVE: NCP चीफ शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज, पुणे के बाद मुंबई में थे भर्ती
5 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
5 hrs agoदिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines