79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया। इस दौरान वहाँ करीब 5 हज़ार मेहमान मौजूद थे, लेकिन देश के दो महत्वपूर्ण और बड़े नेता इस कार्यक्रम में नहीं दिखे। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दोनों इस कार्यक्रम से दूर रहे। बीजेपी ने इसको लेकर तीखा हमला बोला है।
बीजेपी नेता शहज़ाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि कांग्रेस प्रवक्ता ने अभी-अभी मेरे साथ टीवी पर बहस में पुष्टि की कि “विपक्ष के नेता” राहुल गांधी लाल किले पर 15 अगस्त के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। यह एक राष्ट्रीय उत्सव था, लेकिन दुख की बात है कि पाकिस्तान प्रेमी राहुल गांधी, मोदी विरोध में देश और सेना का विरोध कर रहे हैं! शर्मनाक व्यवहार, क्या यही संविधान और सेना का सम्मान है?
भीगते हुए कांग्रेस नेताओं ने गाया राष्ट्रगान
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भले ही लाल किले पर आयोजित समारोह में शामिल न हुए हों, लेकिन पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में तमाम कांग्रेस नेता शामिल हुए। मल्लिकार्जुन खड़गे ने तिरंगा फहराया। इस दौरान बारिश होने लगी। कांग्रेस के नेता भीगते हुए राष्ट्रगान गाते दिखाई दिए, जिसमें राहुल गांधी भी शामिल थे।
सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कांग्रेस के तमाम बड़े नेता भीगते हुए राष्ट्रगान गाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, लाल किले के समारोह में कांग्रेस के दोनों नेताओं के शामिल न होने पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भले ही लाल किले पर ना गए लेकिन वह दिल्ली में थे और पार्टी ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। हालांकि दोनों लाल किला क्यों नहीं गए, इसको लेकर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
संबंधित खबरें
PM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
29 mins ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
39 mins ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
2 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
4 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
5 hrs ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
5 hrs agoLIVE: आज भुवनेश्वर जाएंगे PM मोदी, RBI डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
5 hrs ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
13 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
14 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines