Pawan Khera Tweet on Train Accidents: देश में आज फिर एक ट्रेन हादसा हुआ। झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। बोगियां पटरी से उतरकर साथ वाले ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से भिड़ गईं। हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है और करीब 20 लोगों को चोटें लगीं। रेलवे ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं, क्योंकि ट्रेन के पायलट को रेड सिग्नल दिया गया था। जिस ट्रैक पर ट्रेन दौड़ रही थी, उस पर एक मालगाड़ी पहले से डिरेल हो चुकी थी।
बावजूद इसके ट्रेन को समय रहते रोका नहीं गया। इतना ही नहीं, ट्रेन की स्पीड भी 120 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है, जिस वजह से एकदम से पायलट ब्रेक नहीं लगा पाए और जब ब्रेक लगा तो बैलेंस बिगड़ने से बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे और लापरवाही को देखते हुए कांग्रेस भाजपा पर हमलावार हो गई है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक ट्वीट करके भाजपा पर तंज कसा और देश को PM मोदी के नए भारत की तस्वीर दिखाई।
पवन खेड़ा ने ट्वीट में यह जानकारियां दी
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ट्वीट लिखा कि प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत में कोई जवाबदेही नहीं है, कोई इस्तीफा नहीं है, केवल अप्रासंगिक रेल परियोजनाओं के बारे में बड़ी-बड़ी बातें होती हैं, जिनका कोई मतलब नहीं। देखिए, मोदी के नए भारत में की एक वास्तविकता…
18 जुलाई: उत्तर प्रदेश के गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 4 की मौत 31 घायल
19 जुलाई: गुजरात के वलसाड में मालगाड़ी पटरी से उतरी
20 जुलाई: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतरे
21 जुलाई: राजस्थान के अलवर में मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे
21 जुलाई: पश्चिम बंगाल के राणाघाट में मालगाड़ी पटरी से उतरी
26 जुलाई: उड़ीसा के भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी पटरी से उतरी
29 जुलाई: बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस बिहार के समस्तीपुर में 2 टुकड़ों में बंट गई
30 जुलाई: झारखंड के चक्रधरपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतरे, 2 की मौत 20 घायल
संबंधित खबरें
विदेश में नौकरी का लालच, टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का खुलासा
1 hr ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
2 hrs ago'लोकतंत्र में प्रदर्शन होते रहेंगे...', बोले RSS चीफ मोहन भागवत
5 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
5 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
8 hrs agoLIVE: यूपी में मेले में चाऊमीन खाने से 12 साल की बच्ची की मौत
8 hrs agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
8 hrs agoCJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत क्यों बढ़ी?
8 hrs agoआशुतोष रांका और सौरव दास को अभी नहीं मिली राहत, दो दिन बढ़ी कस्टडी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines