Shashi Tharoor shares cryptic post: कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने पार्टी के साथ मतभेद की अफवाहों के बीच एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की है। तिरुवनंतपुरम के सांसद ने अंग्रेजी कवि थॉमस ग्रे की कविता ‘ओड ऑन ए डिस्टेंट प्रॉस्पेक्ट ऑफ ईटन कॉलेज’ की एक लाइन साझा की। एक्स पर उन्होंने लिखा, ‘थॉट ऑफ दे डे- जहां अज्ञानता ही सुख है, वहां बुद्धिमान होना मूर्खता है।’ थरूर की यह प्रतिक्रिया लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद आई है। इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में अटकलें शुरू हो गई हैं। ऐसा लग रहा है कि शशि थरूर के मन में कोई सियासी खिचड़ी पक रही है।
आलोचना पर प्रतिक्रिया देने से किया इनकार
हालांकि, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने रविवार को पार्टी के भीतर हुई आलोचना पर कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। हाल ही में उन्होंने केरल की एलडीएफ सरकार की इंडस्ट्रियल पॉलिसी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक रूप से चर्चा की थी, जिससे पार्टी के कुछ नेताओं ने नाराजगी जताई थी। नई दिल्ली हवाई अड्डे पर पत्रकारों ने जब इस बारे में कांग्रेस सांसद से सवाल किया तो उन्होंने कहा, ‘कोई टिप्पणी नहीं। आज भारत-पाकिस्तान के मैच का आनंद लीजिए।’ इससे पहले सांसद शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अंग्रेजी के मशहूर कवि थॉमस ग्रे का एक उद्धरण साझा किया था।
केरल में कांग्रेस की स्थिति पर जताई चिंता
शशि थरूर ने रविवार को कहा कि केरल में पार्टी संगठन ‘नेतृत्व की कमी’ से जूझ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर कांग्रेस अपनी मूल वोटबैंक से आगे बढ़कर लोगों को नहीं जोड़ती, तो उसे यहां लगातार तीसरी बार विपक्ष में बैठना पड़ सकता है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि केरल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नेतृत्व को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
पीएम मोदी और विजयन सरकार की तारीफ
उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस में हूं, लेकिन अगर पार्टी को मेरी जरूरत नहीं है तो मेरे पास भी विकल्प मौजूद है। हालांकि, थरूर ने पार्टी बदलने की अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि भले ही विचारों में अंतर हो, लेकिन वह ऐसा नहीं मानते। केरल के तिरुवनंतपुरम से 4 बार के सांसद थरूर ने हाल ही में केरल की वामपंथी विजयन सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात की तारीफ की थी। उन्होंने केरल में पार्टी नेतृत्व को लेकर भी सवाल उठाए थे। इसी वजह से कांग्रेस हाईकमान शशि थरूर से नाराज था। इतना ही नहीं, हाल ही में शशि थरूर ने एक लेख में एलडीएफ सरकार के तहत औद्योगिक विकास की सराहना की थी, जिससे केरल में पार्टी के भीतर हंगामा मच गया था।
‘मेरे पास विकल्प मौजूद’
थरूर ने इन विवादों पर ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के मलयालम पॉडकास्ट में कहा था कि उन्होंने कभी भी खुद को एक राजनेता के रूप में नहीं सोचा और न ही अपने विचार संकीर्ण रखे। उन्होंने कहा था कि वह पार्टी के लिए मौजूद हैं, अगर पार्टी को उनकी जरूरत हो। लेकिन अगर कांग्रेस को उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं है तो उनके पास किताबें लिखने, भाषण देने और दुनियाभर में प्रोग्राम्स में शामिल होने जैसे अन्य विकल्प मौजूद हैं।
राहुल गांधी से मिलकर जताई थी नाराजगी
इससे पहले 18 फरवरी को शशि थरूर ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। उन्होंने पार्टी में किनारे किए जाने पर राहुल से नाराजगी जताई थी। थरूर ने राहुल गांधी से कहा था कि पार्टी के भीतर मेरी क्या भूमिका है? सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने उनके सवाल पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी थी। इसके बाद थरूर ने खुद को दरकिनार किए जाने पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘मुझे संसद में महत्वपूर्ण चर्चाओं में बोलने का मौका नहीं मिलता। पार्टी में मुझे इग्नोर किया जा रहा है। मैं पार्टी में अपनी स्थिति को लेकर असमंजस में हैं। राहुल गांधी मेरी भूमिका स्पष्ट करें।’ हाल ही में थरूर की टिप्पणियों के बाद से कांग्रेस में अंदरूनी कलह की अटकलें बढ़ गई हैं।
संबंधित खबरें
बीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
34 mins agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
1 hr agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
1 hr agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
3 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
3 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
5 hrs ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
5 hrs agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
6 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
9 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines