Congress MLA Aslam Shaikh got threat: देश की कांग्रेस-भाजपा जैसी नामी पार्टियों के नेताओं से जुड़े अनेकों मामलों के बीच कांग्रेस नेता से जुड़ा ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनकर हर किसी के होश उड़ गए। मुंबई से कांग्रेस विधायक असलम शेख को अचानक आए एक कॉल ने उनकी नींद उड़ा दी। मामला बीते गुरुवार का है, जब कांग्रेस विधायक असलम शेख को एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आता है, जिसमें उनकी मौत की भविष्यवाणी कर दी जाती है। मामले के हाई प्रोफाइल होने के चलते शिकायत के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ जाती है। हालाकि, पुलिस अधिकारी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, मामले की जानकारी मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की गई है, साथ ही फोन कॉल करने वाले का पता लगाने के लिए टीमों का गठन किया गया है।
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से मिली धमकी
मुंबई से कांग्रेस विधायक असलम शेख ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के तौर पर अपनी पहचान बताते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि अज्ञात फोन कॉल असलम शेख के निजी सहायक व वकील विक्रम कपूर के पास बीते बृहस्पतिवार को आया था, यह फोन कॉल उस वक्त आया, जब पूर्व मंत्री असलम शेख मुंबई नगर निकाय के कार्यालय में मौजूद थे। इसके साथ ही आपको बता दें कि असलम शेख मौजूदा समय में महाराष्ट्र विधानसभा में मुंबई के मलाड सीट से विधायक हैं। साथ ही वह पूर्ववर्ती महा विकास आघाडी सरकार में मुंबई के प्रभारी मंत्री रहे हैं।
‘दो दिन बाद विधायक को मार दी जाएगी गोली’
असलम शेख के निजी सहायक व वकील विक्रम कपूर के पास आए कॉल में अज्ञात व्यक्ति ने अपनी पहचान गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के तौर पर बताई और कॉल पर रहते हुए ये कहा कि विधायक शेख को दो दिन में गोली मार दी जाएगी, इतना कहकर अज्ञात व्यक्ति की ओर से फोन कॉल काट दिया गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा- 506(2) और 507 जैसी गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का कथित मास्टरमाइंड था बराड़
आपको बताते चलें कि जिस गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम इस फोन कॉल में सामने आ रहा है, वह बराड़ फिलहाल कनाडा में हैं और देश के कई राज्यों की पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है। इसके साथ ही पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का कथित मास्टरमाइंड भी गोल्डी बराड़ को ही बताया जाता है। इससे पहले गोल्डी बराड़ की ओर से बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और गायक हनी सिंह को भी धमकी दी जा चुकी है।
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
47 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
57 mins agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 hr agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
1 hr agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
1 hr agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
2 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
3 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines