BJP vs Congress: भारत के G20 प्रेसीडेंसी के लोगो के अनावरण के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है। बता दें कि पीएम मोदी ने मंगलवार को G20 के लोगो का अनावरण किया था जिसमें जिसमें कमल के फूल को दर्शाया गया है।
कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि 70 साल पहले नेहरू ने कांग्रेस के झंडे को भारत का झंडा बनाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। अब, भारत के G20 के प्रेसीडेंसी के लिए भाजपा का चुनाव चिन्ह आधिकारिक लोगो बन गया है! चौंकाने वाली बात यह है कि हम अब तक जान चुके हैं कि मिस्टर मोदी और बीजेपी बेशर्मी से खुद को बढ़ावा देने का कोई मौका नहीं गंवाएंगे!
अभी पढ़ें – Gujarat Assembly Election: क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को भाजपा दे सकती है टिकट
जयराम रमेश के इस ट्वीट को लेकर भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय की सीनियर सलाहकार कंचन गुप्ता ने पलटवार करते हुए कहा कि 70 साल पहले जब जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री थे, कमल को भारत का राष्ट्रीय फूल घोषित किया गया था। क्या आपको (जयराम रमेश) यह चौंकाने वाला भी लगता है? बीटीडब्ल्यू, लगातार कांग्रेस सरकारों ने कमल के प्रतीक के साथ मुद्रा सिक्के जारी किए हैं।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत के G20 प्रेसीडेंसी के लिए कमल के फूल (जो कि भाजपा पार्टी का प्रतीक भी है) को दर्शाने वाले लोगो का अनावरण किया। मोदी ने कहा कि कमल की सात पंखुड़ियां विश्व के सात महाद्वीपों और संगीत के सात स्वरों का प्रतिनिधित्व करती हैं।
अभी पढ़ें – Patra Chawl Case: शिवसेना सांसद संजय राउत को PMLA कोर्ट से मिली जमानत, 102 दिन बाद होंगे रिहा
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं भारत के G20 प्रेसीडेंसी के ऐतिहासिक अवसर पर देशवासियों को बधाई देता हूं। ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ विश्व के प्रति भारत की करुणा का प्रतीक है। कमल भारत की सांस्कृतिक विरासत और दुनिया को एक साथ लाने में विश्वास को चित्रित करता है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
2 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
3 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
3 hrs agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
4 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
5 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
6 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
6 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
7 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
7 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines